
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एएचपी एवं बीएलसी घटक के अंतर्गत अपर आयुक्त (मिशन संचालक) प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को पत्र लिखकर 9.70 करोड़ रूपये के ऋण की मांग की है। ऋण की अदायगी एलआईजी एमआईजी के भूखण्डों के विक्रय से प्राप्त होने वाली राशि से किये जाने का उल्लेख किया गया है। दमोह में आयोजित समीक्षा बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार योजना को पूर्ण करने हेतु नगर पालिका परिषद दमोह को राशि 9.70 करोड़ रूपये का ऋण यांत्रिकी प्रकोष्ठ से प्रदान करने प्रकरण संलग्न कर अनुशंसा सहित नियमानुसार, पात्रतानुसार एवं विहित प्रक्रिया अनुसार आगामी आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है।
