Spread the love

सुशासन दिवस के अवसर पर राज्यमंत्री श्री पटैल ने दी आमजनों को बधाई

दमोह : प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने आज बटियागढ़ के ग्राम घनश्यामपुरा में कहा यह हमारी सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, सुशासन दिवस के इस अवसर पर अपनी सरकार गांव के द्वार इस सिलसिले में यह शिविर 19 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार का 1 साल 13 दिसंबर को पूरा हुआ, उसमें जन कल्याण शिविर के माध्यम से 11 दिसंबर से लेकर 26 जनवरी तक पूरे प्रदेश में हर पंचायत तक सरकार पहुंचेगी, जिसका नाम आपकी सरकार आपके द्वारा रखा गया है। राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा आमजनों की समस्याएं वहीं पर सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा, जिनका तुरंत निराकरण किया जा सकता है, उनका वहीं पर निराकरण किया जाएगा और जो निराकरण वहां पर नहीं हो सकते हैं उनको पंजीबद्ध करके समय सीमा के अंदर निराकरण किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस कारण से लोगों के जो लंबित प्रकरण है वह भी निराकरण हो सकेंगे।

उन्होंने कहा राजस्व अभियान बड़ी तेजी से तीसरी बार चलाया गया, इसमें बहुत सारे सुधार भी हुए, किसी के नक्शे में सुधार हुआ, किसी का बटांकन हुआ, नामांतरण हुआ, बहुत से अविवादित नामांतरण का निराकरण हुआ। सरकार इस बात की चिंता कर रही है कि लोगों को तकलीफ कम हो और उनके काम ज्यादा हो सके, इसी सिलसिले में यह अभियान चलाया जा रहा है। सुशासन दिवस के अवसर पर जो लोग आए हैं, उनका स्वागत करता हूं और उन्हें बधाई भी देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *