Spread the love

लखनऊ। सपा से भाजपा में आईं स्व मुलायम सिंह की बहु अपर्णा यादव अपनी ही पार्टी से खुश नहीं हैं। उन्हे हाल ही में उत्तर प्रदेश में महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है लेकिन माना जा रहा है कि ये पद उन्हे स्वीकार नहीं है। हालांकि उन्होंने कभी सार्वजनिक तौर पर कोई आपत्ति दर्ज नही की, लेकिन भीतरखाने से खबरें आ रहीं है कि अपर्णा इस पद को खुद के अनुरूप नहीं मान रहीं हैं। जानकारी के मुताबिक इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और अपनी बात रखी। इसके बाद सियासी घमासान तब और अधिक बढ़ गया जब अपर्णा ने अपने चाचा ससुर और शिवपाल सिंह से मुलाकात कर ली।
अपर्णा, सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं। वे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। हाल ही में 3 सितंबर को यूपी सरकार ने आधिकारिक सूचना जारी की और अपर्णा को राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। खबरें आईं कि अपर्णा पार्टी से नाराज हैं और उपाध्यक्ष पद स्वीकारने का तैयार नहीं हैं। इस पद को उनके कद के अनुरूप नहीं माना जा रहा है। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया। कयास इसलिए लगाए गए, क्योंकि आयोग के पैनल में शामिल अन्य सदस्यों ने पदभार ग्रहण कर लिया, लेकिन अपर्णा ने अब तक जॉइन नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *