


सांसद ने माचागोरा में जल महोत्सव की गतिविधियों में भाग लिया
छिंदवाड़ा। जिला प्रशासन और मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त प्रयासों से चौरई के ग्राम बाम्हनवाड़ा स्थित माचागोरा जल क्षेत्र में आयोजित जल महोत्सव पर विभिन्न गतिविधियां देखने सांसद श्री बंटी विवेक साहू पहुंचे सांसद ने यहां मोटर वोट और अन्य गतिविधियां में भाग लिया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने कहा कि माचागोरा डेम बनने से लाखों किसानों की प्यास बुझ रही है और हजारों हेक्टेयर में फसलों की सिंचाई हो रही है और यह सौगात भाजपा की सरकार ने दी है । सांसद ने कहा कि जल उत्सव में बच्चों,युवाओं और बुजुर्गों में भी उत्साह देखा जा रहा है। सांसद ने जल महोत्सव की तारीफ करते हुए कहा कि हम सब ने मिलकर माचागोरा में जल महोत्सव प्रारंभ करने के लिए चर्चा की थी यह जल महोत्सव पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे
जल महोत्सव में पर्यटकों और स्थानिक निवासियों के लिए रोमांच और साहसी जल खेल गतिविधियां आरंभ की गई है इनमें मोटर वोटिंग ,वाटर जॉब इन बनाना,राइड कमांड डोनेट वॉल, क्लाइंबिंग, एडल्ट वोटिंग जिपलाइन पर सीलिंग और अन्य गतिविधियां शामिल है जिसका आनंद लोग उठा रहे हैं।
सांसद श्री साहू ने कहा कि माचागोरा जल महोत्सव के आयोजन से न केवल जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यह आयोजन राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाएगा।
जल महोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से टीकारामचंद्रवंशी,अरविंद राजपूत, चंद्रकुमार ( चंदू जैन), राजू नरोटे,बंटी पटेल, शैलेंद्र रघुवंशी,जोगेंद्र अल्डक अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
