सिंचाई परियोजनाओं से किसानों ने उन्नती की, कृषि का रकवा बढ़ा -राज्य मंत्री श्री लखन पटेल
योजना हमारे पूरे बुंदेलखंड को पानी से तरबतर करेगी-पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ कुसमरिया
केन-बेतवा लिंक परियोजना से 268 गांव में सिंचाई की जाएगी-विधायक जयंत मलैया






दमोह। जिले के हटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रनेह में आज केन- बेतवा लिंक परियोजना किसान सम्मेलन प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक श्री जयंत कुमार मलैया, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, हटा विधायक उमा देवी खटीक, गौरव पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियो की मौजूदगी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ववलन और कन्या पूजन कर किया गया। इस दौरान मंच पर अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ केन -बेतवा के जल को मिलाकर प्रतीकात्मक परियोजना का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने केन-बेतबा लिंक परियोजना के लिए सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा परियोजना से किसान खुशहाल होंगे, मप्र और बुंदेलखंड समृद्ध होगा। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की 100 बी जन्म जयंती पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बुंदेलखंड में केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात हम सभी को देने आ रहे हैं। सरकार गरीबों, किसानों और सभी वर्गों का कल्याण करने वाली सरकार है, सभी की हितेषी सरकार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में आने वाले समय में किसान समृद्ध होगा, खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कहा केन-बेतबा लिंक परियोजना से समूचा बुंदेलखंड पानी से भरपूर होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने ऐसा काम किया है, जो किसी ने सोचा भी नही होगा। केन-वेतबा लिंक परियोजना से पूरा क्षेत्र समृद्ध होगा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में सिंचाई परियोजनाओं से किसान उन्नत हुए है, कृषि का रकवा बढ़ा है।
सांसद राहुल सिंह ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी जी ने नदी जोड़ो अभियान को लेकर जो संकल्प लिया था उस संकल्प को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी साकार करने वाले हैं, 25 दिसंबर को केन बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास होने वाला है, यह हमारे संपूर्ण बुंदेलखंड को आर्थिक रूप से समृद्ध करेगा। आगामी 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री जी का आगमन खजुराहो में हो रहा है, व्यवस्थित रूप से यहां के लोग खजुराहो पहुंचेगें।
सांसद श्री लोधी ने कहा दमोह जिले के हटा और पटेरा मंडल के 266 गांव शामिल है, बुंदेलखंड की जमीन पर खेती इसलिए नहीं हो पाती थी क्योंकि पानी नहीं था, जब यह परियोजना तैयार होगी और पानी पहुंचेगा तब पंजाब और हरियाणा से ज्यादा आर्थिक समृद्धि बुंदेलखंड में आ जाएगी। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा केन-बेतवा लिंक परियोजना से अनेक किसान लाभान्वित होंगे, लोगों को इसका पूरा लाभ मिलेगा, पीने के पानी की समस्या हल हो जाएगी। यह योजना हमारे पूरे बुंदेलखंड को पानी से तरबतर करेगी। पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा केन-बेतवा लिंक परियोजना से 268 गांव में सिंचाई की जाएगी, यह योजना कोई छोटी-मोटी योजना नहीं है, भारी भरकम बजट वाली इस योजना पर 90 प्रतिशत भारत सरकार जबकि 10 प्रतिशत मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार खर्च वहन कर रही हैं, इस परियोजना में आठ डेम है, सामूहिक रूप से 44 लाख लोगों को पेयजल और सिंचाई के लिए पानी केन-बेतवा लिंक परियोजना से मिल सकेगा। हटा विद्यायक श्रीमती उमा देवी खटीक ने कहा नदी से नदी जोड़ो कार्यक्रम केन-बेतवा लिंग परियोजना हमारे मध्य प्रदेश में बहुत बड़ी उपलब्धि है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का एक सपना था कि नदी से नदी जोड़ो, अभी उस सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस सपने को पूरा किया। मध्य प्रदेश में प्रथम केन वेतबा परियोजना हमारे बुंदेलखंड में दी गई, जो 25 दिसंबर को स्वयं प्रधानमंत्री जी खजुराहो पधार रहे हैं और इसका उद्घाटन करेंगे। उन्होंने जिले वासियों से आग्रह करते हुये कहा अधिक से अधिक लोग पहुँचकर उस कार्यक्रम के साक्षी बने।
उन्होंने केन -बेतवा लिंक परियोजना के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि न सिर्फ बुंदेलखंड बल्कि हमारी हटा विधानसभा क्षेत्र के लिए भी यह बड़ी उपलब्धि है,हमारे क्षेत्र के लोगो के लिए पीने के पानी और किसानों के लिए सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा हमारा क्षेत्र और विधानसभा समुचित रूप से समृद्ध होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच से अतिथियों ने केन -बेतवा लिंक परियोजना के उद्देश्य, लाभ और बुंदेलखंड में परियोजना से लाभान्वित क्षेत्र, कृषि रकवा, गांव और क्षेत्रफल आदि के विषय में किसानों और उपस्थित लोगों को जानकारी दी। इसके साथ ही आगामी 25 दिसम्बर को छतरपुर जिले के खजुराहो में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु आग्रह किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, धर्मेंद्र कटारे, मनीष तंतवाय, डॉ विजय सिंह राजपूत, गोपाल पटेल, लक्ष्मण तिवारी, डॉ रामगोपाल सोनी, बहादुर पटेल, शिवचरण पटेल सहित जनप्रतिनिधियों के अलावा अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम, सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु और ग्रामीणजन मौजूद रहे।
