Spread the love

कलेक्टर श्री कोचर ने जिले के किसान भाई-बहनों से सम्मेलन में उपस्थित होने किया आग्रह

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा आज 25 दिसंबर को प्रात: 11 बजे से दमोह कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में एक विशाल किसान सम्मेलन और कृषि विज्ञान मेला का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा केन-बेतवा सिंचाई परियोजना का प्रधानमंत्री जी द्वारा जो शिलान्यास किया जा रहा है, उसका सीधा प्रसारण किया जाएगा और दूसरी तरफ किसानों से जुड़ी हुई अनेक सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा उन्नत बीज, उन्नत कृषि यंत्र, उपकरण और तकनीकों का प्रदर्शन यहाँ पर किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग स्थानों से इस संबंध में यंत्रों को बुलाया है और किसानों के प्रदर्शन के लिए वो रखे रहेंगे।

            कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर किसान भाई-बहनो से आग्रह करते हुये कहा है किसान सम्मेलन में जरूर आएं और नई और उन्नत तकनीकों के बारे में, कृषि से संबंधित उपकरणों के बारे में जानकारी लें और अपनी खेती को लाभ का धंधा बनाएं। इसके साथ में ही फार्मर रजिस्ट्री की सुविधा भी हम यहाँ पर दे रहे है। 70 प्लस से अधिक के किसान भाई बहनों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी यहाँ पर रहेंगी। यह शिविर प्रात: 11 बजे से शाम को 4 बजे तक चलेगा। बड़ी संख्या में इस शिविर में उपस्थित हो। इस शिविर में जैविक खेती और प्राकृतिक खेती के उत्पाद भी यहाँ पर प्रदर्शित किए जाएंगे। सभी किसान भाई बहनों से आग्रह है कि किसान सम्मेलन में जरूर पधारे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *