परिवार गया शादी मे शामिल होने……….




सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद, जांच में जुटी पुलिस
दमोह! कोतवाली अंतर्गत आने वाले सिविल वार्ड नंबर 8 टंडन बगीचा निवासी आशीष पिता शेरू राय के निवास पर अज्ञात चोरों ने घुसकर दो मैगजीन सहित पिस्टल,सोना और हजारों रुपए लेकर फरार हो गए. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद भी हुई है पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर वारदात करने वाले आरोपितों को तलाश करने में जुटी हुई है! टंडन बगीचा निवासी आशीष राय अनय होटल संचालक अपने परिवार के साथ कटनी शादी समारोह में शामिल होने 22 दिसंबर की सुबह घर सूना छोड़कर गए हुए थे, तभी 23 और 24 की रात्रि करीब 11 और 12 के बीच अज्ञात चोरों ने घुसकर दरवाजा लॉकर तोड़कर घर में घुसकर दो पिस्टले, मैगजीन, करीब 5-6 तोला सोना में दो चैन, सोने के कड़ा और करीब 10 हजार रुपए अज्ञात दो चोर चुरा कर ले गए. घटना की जानकारी तब लगी जब आशीष राय अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने निवास दमोह पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा खुला देखा और तत्काल ही पुलिस को सूचित किया! मौके पर सिटी कोतवाली टीआई आनंद राज सहित पुलिस बल ने पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल शुरू की ! टीआई ने तत्काल फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वाड और पुलिस को निर्देशित कर तत्काल अज्ञात चोरों को तलाश करने के लिए जुट गए ! टीआई श्री राज ने बताया कि फरियादी आशीष राय के बताए अनुसार अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी !
