Spread the love

दमोह। मुक्ति सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंच के कलाकारों के द्वारा अस्पताल चौराहे पर नुक्कड़ नाटक किया गया नुक्कड़ नाटक का विषय साइबर क्राइम था नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मुक्ति मंच के कलाकारों ने बताया कि कैसे भोले भाले लोगों से उनके मोबाइल से ओटीपी मंगा कर उनके पैसे निकाल लिए जाते हैं इसके अलावा कैसे डिजिटल अरेस्ट किया जाता है किसी पिता को यह बोला जाता है कि आपके बच्चे को किसी अपराधी केस में फंस चुका है और अगर उसे बचाना है तो अभी तुरंत किसी लिंक पर 100000 भेजें इसके अलावा वीडियो कॉल कर कर भी लोगों के वीडियो बना लिए जाते हैं और ब्लैक में कर कर उनसे लाखों रुपए वसूल कर लिए जाते है जिससे पैसों के अभाव में पालक और हितग्राही लोगों से कर्ज उठाकर आनन-फानन और डर में पैसे दे देते हैं जिससे बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है इसलिए सभी से अनुरोध है की जागरूक रहें सतर्क रहें सावधानी बरतें जब तक पूर्ण रूप से प्रमाणित ना हो जाए किसी को पैसे ना भेजें धन्यवाद मुक्ति समाज एवं सांस्कृतिक मंच के रंगकर्मी रंजीत परोचे मोहित सिंह ठक्कर संजू रजक (संजू पेंटर) अखिलेश गोस्वामी कृष्णा तिवारी गौरव रोहिताश आकाश सोनी सितेश जैन मोंटी रैकवार दीपक केसरवानी द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *