Spread the love

दमोह ! शासकीय पीएम एक्सीलेंस महाविद्यालय दमोह के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन के निर्देशन में कॉलेज चलो अभियान का शुभारंभ हुआ जिसके अंतर्गत कल 28 दिसंबर को शासकीय एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल दमोह में पहुंचकर कॉलेज चलो अभियान की टीम के द्वारा समस्त विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग की योजनाओं से अवगत कराया गया!
कॉलेज चलो अभियान प्रभारी प्रो. हरिओम दुबे के साथ महाविद्यालय के डॉ. रमेश प्रसाद अहरवाल, डॉ. निहारिका , डॉ. एकता ने शाला पहुंचकर 12वीं के विभिन्न संकाय के विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति 2020 की विशेष बातों की जानकारी दी एवं महाविद्यालय में संचालित छात्रवृत्ति योजना, खेलकूद गतिविधियों, एनसीसी , एनएसएस संबंधी योजनाओं से पीपीटी के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया!
शाला के प्राचार्य श्री संजय दुबे एवं व्याख्याता श्री मनीष नेमा के विशेष सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ!
कालेज चलो अभियान 23 दिसंबर 2024 से 30 जुलाई 2025 तक संचालित होना है कॉलेज चलो अभियान के अगले चरण में शाला के विद्यार्थियों को महाविद्यालय का भ्रमण कराके समस्त जानकारी से अवगत कराया जाएगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *