Spread the love

कलेक्टर श्री कोचर ने तेंदूखेड़ा क्षेत्र में बनाये विभिन्न धान उर्पाजन केन्द्रों काकिया औचिक निरीक्षण

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बरसते पानी में जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में बनाये विभिन्न धान उर्पाजन केन्द्रों का औचिक निरीक्षण किया। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र सेवा सहकारी समिति हरदुआ मुडर स्थल गांधी वेयर हाउस जोरतला, सेवा सहकारी समिति पुरा करौदी, सेवा सहकारी समिति झलोन, सेवा सहकारी समिति तारादेही, सेवा सहकारी समिति सर्रा, सेवा सहकारी समिति समनापुर श्रीजी गोदाम, सेवा सहकारी समिति तेन्दूखेंडा 01 अरहम गोदाम, सेवा सहकारी समिति सांगा बम्होरी गोदाम एवं सेवा सहकारी समिति तेजगढ़ स्थल हर्रई गोदाम का निरीक्षण किया।

  निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कोचर ने उपार्जन केन्द्रों पर तिरपाल/बरसाती से ढंकी धान को निकाल कर स्वंय देखा। धान उपार्जन केन्द्र सेवा सहकारी समि‍ति पुरा, झलोन, तारादेही, सर्रा एवं समनापुर के द्वारा रखी गई सुरक्षित धान को देखकर कलेक्टर श्री कोचर द्वारा अच्छे कार्य को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही सेवा सहकारी समिति तेजगढ का गोदाम भर जाने के कारण शेष स्कन्ध‍ को शीघ्र ही परिवहन कराने के निर्देश दिये गये एवं परिवहन पश्चात उपार्जन केन्द्रे को सांई मुस्कान वेयरहाउस करौदी में स्थारनांतरित कर वही से उपार्जन कराने हेतु निर्दे‍श दिये। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र सेवा सहकारी समिति हरदुआ मुडर में खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त‍ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर खाद्य, कृषि और राजस्व अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *