





कोठारी-नरहरि पीएस, लवानिया-इलैया राजा सचिव बनाए गए
भोपाल। राज्य शासन ने सोमवार को आईएएस अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट जारी की है। एक जनवरी 2025 से प्रभावी होने वाली लिस्ट के चलते अब सीएम सचिवालय में तीन सचिव हो गए हैं। भरत यादव पहले से सीएमओ में सचिव हैं। सूची में अविनाश लवानिया और इलैया राजा टी भी पदोन्नत होकर सचिव बन गए हैं। यह दोनों अभी सीएम सचिवालय में अपर सचिव हैं। इसके अलावा दो आईएएस अफसर नवनीत मोहन कोठारी और पी. नरहरि को पदोन्नत कर प्रमुख सचिव बनाया गया है। 16 अपर सचिव को सचिव पद पर प्रमोशन दिया गया है। 29 आईएएस को अपर सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। एक अन्य आदेश में उपसचिव स्तर के 26 आईएएस अफसरों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड मंजूर किया गया है।
ये बने प्रमुख सचिव
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में सचिव पद पर कार्यरत जिन दो अफसरों को प्रमोट कर प्रमुख सचिव बनाया गया है, उनमें नवनीत मोहन कोठारी और पी. नरहरि के नाम शामिल हैं। अभी कोठारी को पुराने विभाग पर्यावरण में ही प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं नरहरि भी सचिव पीएचई से प्रमुख सचिव पीएचई बनाए गए हैं।
इन्हें पदोन्नत कर बनाया गया सचिव
अपर सचिव प्रियंका दास (एमएसएमई विभाग) को पदोन्नत कर सचिव एमएसएमई, अविनाश लवानिया अपर सचिव मुख्यमंत्री और एमडी एमपी सडक़ विकास निगम को सचिव मुख्यमंत्री और एमडी एमपीआरडीसी, सूफिया फारुकी वली ओएसडी सह आयुक्त महिला और बाल विकास विभाग को आयुक्त महिला और बाल विकास विभाग, अभिषेक सिंह सचिव राज्य निर्वाचन आयोग को ओएसडी सह सचिव राज्य निर्वाचन आयोग, धनराजू एस ओएसडी सह आयुक्त वाणिज्यिक कर को आयुक्त वाणिज्यिक कर तथा सचिव वाणिज्यिक कर विभाग, इलैया राजा टी अपर सचिव मुख्यमंत्री तथा एमडी पर्यटन विकास निगम को सचिव मुख्यमंत्री और एमडी पर्यटन विकास निगम, प्रीति मैथिल अपर सचिव उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण को सचिव उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण, अजय गुप्ता संचालक किसान कल्याण और कृषि विकास को इसी पद पर पदोन्नत किया गया है।
कई अन्य आईएएस का भी प्रमोशन, नियुक्ति यथावत
अमित तोमर आईजी पंजीयन और मुद्रांक, श्रीकांत बनोठ आयुक्त सह संचालक नगर व ग्राम निवेश, शैलबाला अंजना मार्टिन सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, वंदना वैद्य ओएसडी सह अपर आयुक्त आदिवासी विकास, अनुभा श्रीवास्तव प्रमुख राजस्व आयुक्त, प्रबल सिपाहा सचिव एमपी पीएससी, सतेंद्र सिंह कलेक्टर गुना मनीष सिंह सचिव परिवहन विभाग भी पदोन्नत किए गए हैं।
ये बने अपर सचिव
जीएडी द्वारा जारी आदेश में जिन अफसरों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (अपर सचिव) पर पदोन्नत किया गया है उसमें उपसचिव नवीन व नवकरणीय ऊर्जा वीरेंद्र कुमार, कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह, एमडी भवन विकास निगम डॉ पंकज जैन, एमडी मत्स्य महासंघ निधि निवेदिता, उप सचिव वित्त विभाग, स्वरोचिष सोमवंशी, कलेक्टर सीधी, प्रवीण सिंह अढायच, कलेक्टर सीहोर, अनुराग वर्मा, कलेक्टर सतना, प्रतिभा पाल, कलेक्टर रीवा शामिल हैं। डॉ. फटिंग राहुल हरिदास, कलेक्टर बड़वानी, राजीव रंजन मीणा, संचालक संस्थागत वित्त, दीपक आर्य, सीईओ एमपी ग्रामीण सडक़ विकास प्राधिकरण, हर्षिका सिंह, संचालक कौशल विकास तथा आयुक्त तकनीकी शिक्षा, आशीष भार्गव (पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत), अवधेश शर्मा, कलेक्टर टीकमगढ़, कुमार पुरुषोत्तम, एमडी कृषि विपणन बोर्ड, सुभाष कुमार द्विवेदी, कलेक्टर अशोक नगर, रत्नाकर झा, उप सचिव श्रम विभाग शामिल हैं। इनके अलावा कलेक्टर उमरिया, धरणेंद्र कुमार जैन, केडी त्रिपाठी, सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल, अरविंद कुमार दुबे, कलेक्टर रायसेन, नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, कलेक्टर बैतूल, केदार सिंह, कलेक्टर शहडोल, राजेश बाथम, कलेक्टर रतलाम, दिनेश कुमार मौर्य, ओएसडी सह कंट्रोलर खाद्य और औषधि प्रशासन, विवेक श्रोत्रिय, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, राजेश कुमार ओगरे, सचिव राज्य सूचना आयोग, अरुण कुमार परमार, उपसचिव मुख्यमंत्री तथा भारती जाटव, उपसचिव खनिज साधन विभाग को भी अपर सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है।
