Spread the love

दमोह ! सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र अमरकंटक में हुई घटना के विरोध में जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह ने दिगंबर जैन पंचायत दमोह के अध्यक्ष सुधीर सिंघई के साथ मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया उक्त जानकारी देते हुए शाखा के अध्यक्ष अरूण जैन ने बतलाया की यह एक दुर्भाग्य पूर्ण घटना है की एक साथ बीस से अधिक दुकानों में आग लगना और ढाई घंटे तक फायरवृगेड अथवा पुलिस का घटना स्थल पर उपस्थित नहीं होना किसी साजिश की और इशारा करता है!
आज जैन मिलन दमोह इस घटनाक्रम पर मध्यप्रदेश शासन का ध्यान आकर्षित कराना चाहता है!
कार्यकारी अध्यक्ष संजीव जैन शाकाहारी ने कहा की
दिनांक 23/24 दिसंबर 2024 की रात अमरकंटक में घटित दुखद अग्निकांड की घटना को रखते हुए, पीड़ितों के प्रति आवश्यक सहायता और राहत प्रदान करने हेतु अपील करते हैं। इस घटना में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित सर्वोदय जैन तीर्थ क्षेत्र के पास दुकानदारों की सभी दुकानें जलकर नष्ट हो गईं।यह सभी दुकानदार अल्पसंख्यक जैन समाज के छोटे व्यापारी हैं, जो न केवल मंदिर की सुरक्षा का ध्यान रखते थे, बल्कि अपने व्यापार से अपना जीवनयापन भी करते थे। इस अग्निकांड में उनके व्यापार और आजीविका पर गंभीर संकट आ गया है।

हमारी मांगें:

  1. तत्काल राहत: पीड़ित दुकानदारों को नगद मुआवजा प्रदान किया जाए, जिससे उनकी दैनिक आवश्यकताएं पूरी हो सकें।
  2. पुनर्निर्माण सहायता: दुकानदारों के लिए स्थायी पक्की दुकानों का निर्माण किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
  3. सुरक्षा उपाय: तीर्थ क्षेत्र के आस-पास दुकानों के लिए अग्निशमन प्रणाली और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

जैन समाज अपनी ओर से भी सहायता राशि एकत्रित कर पीड़ितों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही, हम सरकार से विनम्र निवेदन करते हैं कि पीड़ित परिवारों की तत्काल सहायता और पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। क्षेत्रीय मुख्य संयोजक सुधीर जैन डवलू ने समाज से अपील करते हुए कहा हमारे आचार्य भगवान श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से, जैन समाज हमेशा समाज कल्याण और मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहती है। हम विश्वास करते हैं कि समाज और प्रशासन भी इस कठिन समय में पीड़ितों के प्रति आवश्यक कदम उठाएगा।

ज्ञापन प्रदान करने वालों में मुख्य रूप से श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई, दिलेश चौधरी मुकेश जैन सचिंद्र जैन महेश दिगंबर आलोक पलंदी आनंद जैन महेंद्र सोम खेड़ा जिनेन्द्र जैन सुनील वेजेटेरियन जय कुमार पुरा शैलेन्द्र सिंघई विनय जैन आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *