बीना। बीना में रविवार को सब्जी मंडी के टीनशेड में कुछ लोग हार-जीत का दाव लगा रहे थे। जानकारी लगते ही पुलिस ने हार जीत का दाव लगाते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर इनसे 4400 रुपए भी जब्त किए गए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी के टीनशेड में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने अनूप पिता वीरसिंह (38) निवासी बिलगैंया वार्ड, रामसिंह पिता श्रीराम रैकवार (42) निवासी प्रताप वार्ड तहसील के पीछे, विक्रम पिता निरपत अहिरवार (30) निवासी शास्त्री वार्ड कुरवाई बस स्टैंड के पास, उमेद पिता निरपत अहिरवार (35) निवासी शास्त्री वार्ड कुरवाई स्टैंड के पीछे, नसीम पिता कासिम खान (23) निवासी बिलगैंया वार्ड, दिनेश पिता परशुराम रैकवार (45) निवासी सीपरी बाजार खालसा स्कूल टपरिया झांसी हाल निवासी सब्जी मंडी बीना, अनश पिता आरिफ खान (26) निवासी मढिय़ा वार्ड, साहिब पिता गनी कुरैशी (27) निवासी कटरा वार्ड को गिरफ्तार किया है। जुआरियों से पुलिस ने 4400 रुपए भी बरामद किए हैं। कार्रवाई ने थाना प्रभारी अनूप यादव, प्रधान आरक्षक गौतम शर्मा, आरक्षक देवेन्द्र यादव, ब्रजेन्द्र ठाकुर, अजय, अमनदीप, राजेन्द्र चौहान, जितेन्द्र धाकड़, दीपसिंह की अहम भूमिका रही।
