



पथरिया ! शासकीय प्राथमिक शाला देवरान टपरिया में तीन दिवसीय विंटर कैंप की दिनांक 03/01/2025 में शुरुआत हुई थी जिसका आज सुधीर कुमार कोचर कलेक्टर की उपस्थिति में समापन हुआ कलेक्टर ने सभी बच्चों से बात की विंटर कैंप के संबंध में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका शीला पटेल से जानकारी ली ,सभी शिक्षकों, बच्चों को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं दी और संपूर्ण स्कूल का कलेक्टर महोदय द्वारा अवलोकन किया गया साथ ही स्कूल परिसर स्वच्छ , सौंदर्य,बाल पेंटिंग की सराहना की इस अवसर पर सहयोगी शिक्षक मोहन सिंह ठाकुर माध्यमिक शाला सतौआ, गणित के शिक्षक राजेंद्र पटेल , माध्यमिक शाला कुमेरिया, अतिथि शिक्षक रश्मि पटेल ,आंगनवाड़ी सहायिका लक्ष्मी पटेल , भारती चौबे , सरपंच प्रतिनिधि बलवंत ठाकुर व विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं ,ग्रामीण जनों ,स्कूल के बच्चों की उपस्थिति रही विंटर कैंप में बच्चों को विशेष कर ,योग कराया, डांस सिखाया,खेल-खेल में गतिविधि आधारित शिक्षा दी गई।
शिक्षिका शीला पटेल ने बताया कि विंटर कैंप में गांव में निवासरत सभी कक्षा पांचवी एवं कक्षा आठवीं के बच्चों को शामिल किया गया था वह बच्चे चाहे प्राइवेट स्कूल के हो चाहे सरकारी स्कूल के हो तीन दिवस में कक्षा पांचवी एवं कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष कक्षाएं आयोजित की गई, तीनों दिवस अलग-अलग विषयों के शिक्षकों ने बच्चों को शिक्षा के साथ अन्य गतिविधिया भी सिखाई!
