Spread the love

दमोह। बुंदेलखंड एनपीके स्पोर्ट्स एकेडमी एवं कीड़ा भारती के तत्वाधान में टेनिस बॉल राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी बाजपेई स्मृति में एवं स्वर्गीय नर्मदा प्रसाद करोसिया की याद में अटल सद्भावना का शुभारंभ हुआ है। जिसके मुख्य अतिथि एवं टूर्नामेंट के अध्यक्ष व संरक्षण जयंत मलैया विधायक के द्वारा अटल बिहारी के चित्र पर माल्या अर्पण किया, अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सींग लोधी ने की कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि श्याम शिवहरे, अमित बजाज, विवेक अग्रवाल सभी के द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया, और सर्व प्रथम राष्ट्रगान किया गया एवं मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर मैच प्रारंभ की घोषणा की। प्रथम मैच में महेश विजेता रहा गाजियाबाद से 4 विकेट से विजयी रहा।
दूसरा मैच में मुख्य अतिथि विक्की गुप्ता, विशिष्ट अतिथि सतीश तिवारी एवं हरीश मिश्रा, मोनू चौरसिय, श्याम दुबे, दीपक मिश्रा, संदीप शर्मा, संतोष जैन बाबा, गौरव जैन, गोलू आदि ने दूसरे मैच में ग्रुप स्टार, वाल्मीकि स्पोर्ट्स क्लब से 4 रन से विजय रहा।
मैन ऑफ द मैच सतीश तिवारी, विक्की गुप्ता, मोनू चौरसिय, श्याम दुबे द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम आयोजक कमल करोसिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया, संचालन सहसंयोजक श्याम दुबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर रमाकांत मिश्रा, अर्जुन, शकील, पराग, आकाश, करण, रोहित, संजीव का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *