Spread the love

मरहूम हाजी सईद सौदागर की याद में हुआ ऑल इंडिया मुशायरा
दमोह। समाज सेवी हाजी मरहूम हाजी सईद सौदागर की पहली बरसी पर रविवार दोपहर में स्थानीय नया बाज़ार गाड़ी खाना उनके निवास स्थान से रविवार की दोपहर 3 बजे हाफिजों की मौजूदगी में सईद सौदागर साहब के इसाले सबाव फ़ातिहा ख़्वानी हुई। गौरतलब है कि हाजी मरहूम सईद सौदागर बीते साल इस दुनिया से रुखसत हो गई थे जो मुस्लिम समाज में एक अच्छा मुकाम रखते थे जिन्हें लोग एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जानते पहचानते थे समाज के हर वर्ग की मदद करने वाले सबसे आगे रहते थे उनके चाहने वाले दोस्तों द्वारा रविवार की रात्रि उनकी याद में ऑल इंडिया मुशायरे का एहतमाम किया गया जिसमें देश के प्रसिद्ध शायरों ने हिसा लिया इस मौके पर शहर के प्रमुख लोगों ने हाजी सईद सौदागर साहब के द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों को याद करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला जिसमें मुस्लिम समाज से ईदगाह समिति के अध्यक्ष आजम खान, पूर्व विधायक अजय टण्डन, अरुण टंडन, पंडित मनु मिश्रा सहित अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये वही मुशायरे में राष्ट्रीय, अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायरों कवियो ने हिसा लिया, जिसमें जौहर कानपुरी शबीना अदीब, नईम अख़्तर खादमी, माजिद देववंदी, अबरार काशिफ ,अतुल अजनबी, अल्ताफ जिया ,शेख निज़ामी के अलावा स्थानीय शहरों ने एक से बढ़कर एक गजलें प्रस्तुति की और श्रोताओं को इस सर्द रात में भी देर रात तक रुकने पर मजबूर कर दिया इस ऐतिहासिक ऑल इंडिया मुशायरा में देश के सभी बड़े शायरों ने शिरक़त की और दमोह के साहित्यप्रेमी जनता की खुलकर तारीफ़ की कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी हाजी नबी बक्स सौदागर ने की कार्यक्रम के प्रथम चरण में स्थानीय वक्ताओं ने मंच से सईद सौदागर के सामाजिक कार्यों के बारे में अपने विचार रखे । बाद में सभी शायरों ने देर रात तक समा बाँधे रखा ।कार्यक्रम को सफल बनाने में दाऊद सौदागर, कलीम दानिश जाहिर खान सहित अहले नया बाज़ार गाड़ी खाना के समस्त नौजवानों के सरानीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *