
सरलवायपर सर्प को दिया जीवन दान
छिंदवाड़ा – जियो ओर जीने दो की पवित्र भावना के साथ जीव रक्षा, पर्यावरण सरंक्षण एवं स्वच्छ भारत मिशन के लिए कार्य करने वाली सामाजिक संस्था सर्वोदय अहिंसा एक बार फिर जीव दया की मिशाल बनी।
घटना छिंदवाड़ा के वार्ड नंबर 25 बरारीपुरा रोड शांति कॉलोनी की है जहां श्रीमती माया सतीशचंद गोयल के निवास पर एक सर्प निकला जिसे उन्होंने चित्ति अजगर समझकर बोरी में भरने की कोशिश की परन्तु वह उसे बोरी में भरने में सफल नहीं हो पाए।
इसकी सूचना उनकी बिटिया अंजली गोयल ने तुरंत ही सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक समाज सेवी दीपक राज जैन को दी ओर उनसे मदद मांगी। श्री जैन ने अंजली से कहा कि उसे शांत बैठे रहने दें और उसकी फोटो शेयर करें। अंजली ने जब फोटो भेजा तो श्री जैन कहा कि यह अजगर नहीं रसलवायपर प्रजाति का सर्प है जिससे आप सभी दूरी बनाकर रखें और उस पर नजर रखें हम आतें हैं।
अहिंसा प्रेमी दीपक राज जैन ने सर्प मित्र हेमंत गोदरे को फोटो भेजी और उनसे मदद मांगी, श्री जैन एवं श्री गोदरे तुरंत ही शांति कॉलोनी श्री गोयल के निवास पहुंचे और बहुत ही सावधानी पूर्वक रसलवायपर सर्प का रेक्सू किया ओर उसे महामंत्र श्री णमोकार सुनाकर जंगल में विचरण करने के लिए छोड़ दिया।
कड़कड़ाती ठंड में गोयल परिवार एवं क्षैत्र वासियों की जागरूकता से 2 घंटे चले सर्वोदय अहिंसामय जीव दया के इस नेक सेवा कार्य के लिए सभी ने अहिंसा प्रेमी समाज सेवी दीपक राज जैन एवं सर्प मित्र हेमंत गोदरे का धन्यवाद ज्ञापित कर उनके मंगलमय जीवन की कामना की ओर उनका आभार माना।
