
ई रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट भी चल रहा था
जबलपुर। बिजली विभाग की विजलेंस टीम ने मंगलवार को फूटाताल फीडर के अंतर्गत भानतलैया नगर निगम जोन ऑफिस के बाजू में स्थित एक बंगले में बड़े पैमान में बिजली की चोरी पकड़ी| यहां न केवल बंगला डायरेक्ट लाईन से रोशन हो रहा था बल्कि ई रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट से चल रहे थे| मौके से दो ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगे हुए पाए गए|
कार्यपालन यंत्री एलके नामदेव ने बताया कि पिछले कुछ माह से फूटाताल फीडर अंतर्गत रहने वाले राकेश सोनकर का 70 हजार रुपए बिल बाकी था। लेकिन इसके बाद से रिकॉर्ड में बिल कम आ रहा था। छापा मारने पर पता चला कि वे शंट लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे, जिससे उनका पूरा बंगला रोशन हो रहा था। इसके अलावा बंगले में ही चार्जिंग प्वाइंट बने थे, जिसके जरिए ई-रिक्शा भी चार्ज हो रहे थे। क्षेत्र के अन्य मकानों में भी विजलेंस विभाग ने चेकिंग की।
चोरी की बिजली से ई-रिक्शा भी चार्ज किए जा रहे है. खबर मिलते ही विद्युत विभाग के उडऩ दस्ता ने उक्त मकान पर दबिश दी, देखा तो यहां पर मीटर के पास से ही एक अलग तार लगाई गई थी, जिससे बिजली चोरी की जा रही है. छत पर एक बड़ा गीजर लगा था वह भी चोरी की बिजली से जल रहा था. टीम ने उक्त मीटर को सील कर दिया गया. मामले में अधिकारियों ने बताया कि राकेश सोनकर पर 70 हजार रुपए बिजली का बिल भी बकाया है, जिसे उसने चुकाया नहीं. इसके पहले भी बिजली चोरी के मामले में कार्रवाई की जा चुकी है, इसके बाद भी वह बिजली चोरी कर रहा था. अधिकारियों का कहना था कि कई बार नोटिस दिए जाने के बाद राकेश सोनकर द्वारा बिल की राशि जमा नहीं की जा रही थी. अब बिल की रिकवरी भी सख्ती से की जाएगी.
विद्युत विभाग की टीम ने जब राकेश सोनकर के घर पर दबिश दी तो वहां पर चोरी की बिजली से ही दो ई-रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे. टीम ने दोनों ई-रिक्शा जब्त करते हुए बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया|
