Spread the love

हाथो में चूड़ियों लेकर किया प्रदर्शन, रैली निकालकर की सीबीआई जांच की मांग
शोकनगर । अंकित नरवरिया हत्या के मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही से लोग असंतुष्ट हैं। मंगलवार को सर्व समाज के लोग एकत्रित होकर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने हाथों में चूड़ियां लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही मामले की सीबीआई द्वारा निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया।
उल्लेखनीय है, कि बीती 1 जनवरी की रात शहर के विदिशा रोड़ स्थित गरिमा पैट्रोल पंप के पीछे निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के 80 घंटे के अंदर ही पुलिस ने एक आरोपी का गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पुलिस इस कार्रवाई पर सर्व जमाज द्वारा सवाल खड़े करते हुए असंतुष्टी जताई गई। मंगलवार को गौशाला स्थित पटेल पार्क पर सर्व समाज के लोग एकत्रित हुए और हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने ज्ञापन दिया। इस दौरान विधायक हरीबाबू राय, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल थे। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की महिलाओं ने हाथों में चूड़ियां लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मृतक के परिजनों ने बताया कि जिस प्रकार से अंकित के शरीर पर चोट के निशान थे। उससे प्रतित होता है कि एक से अधिक लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। साथ ही घटनास्थल पर डंडा, लाइटर वाली पिस्तौल शायद कुछ और अन्य सामान है जबकि इतने सामान एक व्यक्ति के पास नहीं हो सकते। परिजनों का कहना है कि इस घटना में केवल आरोपी आशीष सोनी ही नहीं बल्कि और भी लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने उन्हें मामले में इन्वेस्टिगेशन के बाद जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है। साथ ही पुलिस पर भी आरोप लगाये। परिजनों का कहना है कि अगर 10 दिन में सही कार्यवाही नहीं की गई तो वह लोग आंदोलन करेंगे। इस दौरान एसडीओपी विवेक शर्मा ने कहा कि युवक की हत्या के मामले में विवेचना की जा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। आरोपी आशीष सोनी के अलावा जो भी व्यक्ति हत्याकांड में शामिल होना पाया जाता है तो कार्यवाही की जाएगी।
ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/ 07 जनवरी 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *