
खरगोन। शहर के नवग्रह तिराहे पर कलेक्टर कार्यालय के सामने इंदौर रोड़ पर बीती रात कपास काकडे की बोरियो से भरा एक बड़ा ट्राला असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही हादसे में किसी को कोई चोटें नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा तल गया।
वाहन चालक जोधाराम भाट ने बताया वह ट्राला क्रमांक आरजे 30 जीए 5695 में हैदराबाद से काकडे लोड कर राजस्थान की ओर जा रहा था। इसी दौरान खरगोन से गुजरने पर बुधवार रात करीब 11 बजे नवग्रह तिराहे पर मोड कम होने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। हादसे के समय मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग आवाजाही कर रहे थे, गनिमत रही वाहन की चपेट में कोई नही आया। वाहन बीच रोड़ पर पलटने और बोरियां बिखरने से मार्ग अवरुद्ध हुआ। गुरुवार सुबह वाहन को क्रेन की मदद से सीधा कर बोरियों को सड़क लगाया गया। उल्लेखनीय है कि बुधवार देरशाम शहर के मांगरुल रोड़ पर चल रहे दीनी इस्तिमा का समापन हुआ था, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे थे।
