Spread the love

ग्रामीण स्कूलों के निरीक्षण पर निकले डीईओ
जबलपुर। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने शुक्रवार को मझौली विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगी बडखेरा, शासउमावि पौंडा, शासकीय कन्या उमावि मझौली तथा सीएम राइस विद्यालय मझौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मझौली बीईओ सहायक संचालक अतुल चौधरी भी साथ में थे। निरीक्षण के दौरान डीईओ श्री सोनी ने पाया कि बरगी बड़खेड़ा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में शिक्षकों के द्वारा प्रभावी ढंग से पढ़ाया नहीं जा रहा है,जिससे बच्चों को पढ़ाई में रुचि कम होती है। डीईओ श्री सोनी ने बताया कि शिक्षकों बच्चों को महत्वपूर्ण प्रश्न बताए, रिवीजन को व्यवस्थित किया जाए। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के द्वारा 2 प्राचार्य एवं 2 शिक्षकों को कारण बताओ पत्र जारी कर जवाब मांगा है, संतोषजनक जवाब न होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करने की चेतावनी दी गई है। डीईओ ने शाउमवि पौड़ा में निरीक्षण के दौरान देखा कि बच्चों को गृहकार्य कम दिया जा रहा ,बच्चों को कॉपियां विधिवत चेक नहीं पाई गई। कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता महसूस की गई। स्कूल में गाइड का प्रयोग कर पढ़ाया जा रहा था। इसी तरह शास कन्या उमावि मझौली के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शिक्षकों के द्वारा बच्चों को होम वर्क नहीं दिया जा रहा है,शिक्षक वीरेंद्र विश्वकर्मा विषय अंग्रेजी के द्वारा डेली डायरी में गृह कार्य देना लिखा है परंतु वास्तव में नहीं दिया गया। इसी प्रकार शिक्षक मुकेश साहू व्याख्याता गणित के द्वारा डेली डायरी एवं स्टूडेंट डेटा रजिस्टर के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है।
सीएम राइस विद्यालय मझौली में डीईओ श्री सोनी ने पालकों से बच्चों की शैक्षणिक स्थिति बता कर सतत संपर्क रहने कहा गया,कमजोर बच्चों की पहचान कर विशेष कक्षाओं हेतु कहा गया। इसी विद्यालय का प्यून राकेश कुमार रॉवर लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *