Spread the love

बालाघाट। रुपझर थाना क्षेत्र के सोनगुड्डा चौकी पुलिस ने 10 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में फरारी काट रहा था। गिरफ्तार आरोपी में फूलचंद पिता ब्रजवाल मरावी निवासी ग्राम सोनगुड्डा शामिल है। आरोपी को बैहर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे उपजेल भेज दिया गया है।
सोनगुड्डा पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलचंद मरावी के खिलाफ नकबजनी का अपराध दर्ज था। आरोपी पिछले 10 वर्षों से फरारी काट रहा था। जिसकी काफी तलाश की गई। लेकिन वह नहीं मिला। 12 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सोनगुड्डा उनि लोकेंद्र सिंह, प्रआर भैय्यालाल तेलासे, आरक्षक दयानंद डोहरे का योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *