Spread the love

एक आरोपी की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी ……लालबर्रा थाना पुलिस ने की कार्रवाई
बालाघाट। लालबर्रा थाना पुलिस ने हत्या को आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक उर्फ नीलू पिता सुखदेव धुर्वे उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्रमांक 14 बम्हनी बंजर जिला मंडला और विनोद पिता अंकर लाल मर्सकोले उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम आष्ठा थाना बरघाट जिला सिवनी शामिल है। दोनों ही आरोपी घटना दिनांक 25 दिसंबर से फरार चल रहे थे। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
लालबर्रा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर को थाना क्षेत्र के ग्राम सोनेवानी के समीप नाले में संजय कुमरे का संदिग्ध अवस्था मेें शव मिला था। सूचना पर लालबर्रा पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। वहीं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान लालबर्रा थाना प्रभारी उनि हेमंत नायक और उनकी टीम ने हत्या का खुलासा कर मृतक संजय कुमरे की पत्नी सारिका कुमरे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की थी। आरोपिया ने पूछताछ के दौरान अपने भाई और उसके दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम देने की जानकारी दी थी। गिरफ्तार आरोपिया को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया था। वहीं घटना में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। घटना दिनांक से फरार आरोपियों को पुलिस ने 11 जनवरी को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *