यहां पर साप्ताहिक एक गाइडेंस सेमिनार रखी जायेगी-कलेक्टर श्री कोचर
लाईब्रेरी का हुआ शुभारंभ


दमोह । पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक श्री जयंत कुमार मलैया ने पुरानी जिला पंचायत भवन में लाईब्रेरी के अध्ययन कक्ष का शुभारंभ किया। इसके पूर्व श्री मलैया ने पुराने शासकीय जिला ग्रंथालय की व्यवस्थाएं देखी। इस मौके पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर मौजूद थे। पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक श्री जयंत कुमार मलैया ने कहा मैं यूएसए और यूरोप में कई जगह गया तो इंडियन डॉक्टर्स का बड़ा नाम है, सभी जगह है। अब इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में सभी जगह लोग बहुत तेजी से आगे आ रहे हैं। हमारे यहां के बच्चों का ब्रेन और डायनामिक है, हमारे यहां के बच्चे जितनी मेहनत कर सकते हैं पाश्चात्य देशों के बच्चे उतनी मेहनत नहीं कर सकते हैं। हमारे यहां जो लोग कंसंट्रेट करके काम करते हैं और जितनी मेहनत कर सकते हैं, सिर्फ जरूरत उन्हें सही गाइडेंस की है, उन्हें प्रॉपर गाइडेंस मिल जाए, उनको टिप्स मिलें। स्कूलों में भी यह होना चाहिए कि उन्हें क्या करना है, वह क्या बनना चाहते हैं, यदि आप बहुत अच्छे एथलीट हैं तो आपके लिए पढ़ाई से ज्यादा बेहतर मैदान होगा और हमने देखा भी है अलग-अलग जगह पर आज दमोह जैसे छोटे शहर में यह सब हो रहा है, मुझे देखकर बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कलेक्टर साहब ने इनीशिएट दिया तो आप देखेंगे कितने लोग आते हैं, आपको मदद करने के लिए, आपको गाइड करने के लिए बहुत लोग आएंगे, जिनसे आप सीख सकते हैं कि हमें कौन सी राह पकड़ना है, हमें कहां जाना है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा जब मैं यहां पहली बार आया था, तो यहां के कुछ स्टूडेंट ने कुछ समस्याएं बताई थी, जिन्हें दूर करना जरूरी है। उस समय प्लान किया था, विद्यार्थियों के लिए यहीं पर कहीं भवन तलाश किया जाये, यह भवन हमें मिला है, इस भवन में लगभग 100 विद्यार्थी बैठ सकते हैं, पुराने जिला ग्रंथालय भवन में भी 100 विद्यार्थी बैठ सकते हैं, लगभग 200 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था यहां पर हो गई है। यह शुरुआत है इसको हम और सुविधाजनक किया जायेगा, यहां पर वाईफाई जोन बना दिया गया है, पीने के पानी की व्यवस्था, टॉयलेट की प्रॉपर व्यवस्था, इन चीजों को देखेंगे कि कैसे बेहतर से बेहतर हो सकेगा।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा विधायक जी से भी आग्रह किया था जिसे उन्होंने बहुत सहज रूप से स्वीकार किया कि यहां पर विधायक निधि, सांसद निधि आदि निधियों को मिलाकर के यहां जो खाली जगह है, वहां पर एक बड़ा हाल बनाने का प्लान किया जा रहा हैं, जिसमें बड़ी टेबल लगा करके विद्यार्थियों के लिए बैठक व्यवस्था की जाएगी, जिसमें 100 से 150 विद्यार्थी की और व्यवस्था की जा सकेगी। उन्होंने कहा ग्रंथालय के ऊपर की बिल्डिंग भी खाली हो गई है, वहां भी कैसे बहुत अच्छे से उपयोग किया जा सकता है आप लोगों के लिए। यह प्रयास रहेगा की यहां पर 400 से 500 विद्यार्थियों के लिए अच्छी स्पेस तैयार की जा सकें। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुये कहा अपने सुझाव लाइब्रेरियन के माध्यम से हम लोगों तक पहुंचाएं, ताकि यहां पर और क्या इंप्रूवमेंट किया जा सकता है, उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाये, ताकि विद्यार्थियों को कम से कम असुविधा हो।
