लगभग 300 हितग्राहियों को 01 करोड़ 13 लाख से अधिक राशि की दी गई सहायता

दमोह । तहसील कार्यालय दमयंती नगर सागर नाका में पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने अतिवृष्टि एवं सर्पदंश से प्रभावित लगभग 300 हितग्राहियों को 01 करोड़ 13 लाख 5 हजार रूपये की सहायता राशि के स्वीकृत पत्र वितरित किये। इस अवसर पर रमन खत्री, एसडीएम आरएल बागरी, तहसीलदार मोहित जैन सहित बड़ी संख्या में हितग्राही गण मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक श्री जयंत कुमार मलैया ने कहा अतिवृष्टि से प्रभावित लगभग 261 लोगों के लिए 5-5 हजार रूपये और सर्पदंश और पानी में डूबने से हुई मौत 25 मृतको के परिजनों को 4-4 लाख रूपये राशि के स्वीकृत पत्र वितरित किये गये है। कुछ लोग और अतिवृष्टि से सहायता के लिये शेष बच गए हैं उनके लिए भी निर्देशित किया गया है कि उन्हें भी देखें और यदि उनका नुकसान हुआ हो तो उनको भी राशि दी जाएगी। विधायक श्री मलैया ने कहा बहुत से लोग हैं जिनकी मृत्यु सर्पदंश से हुई है और पानी में डूबने के कारण जिनकी मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को भी चार-चार लाख रुपए के चेक यहां पर दिए गए हैं।
इन्हें मिली 4-4 लाख रूपये की सहायता राशि
लक्ष्मी रानी/स्वर्गीय भीकम गौड़, मचला बाई/बबलू उर्फ करन, पीर खां/गन खां, मुकेश लोधी/ घनशु लोधी, सुहागरानी/ केशव उर्फ पुसउ, मुकेश/ खिलान यादव, कलू/ कंछेदी पटेल, दुर्जन/ सुखलाल अहिरवार, संगीता गुप्ता/पप्पू गुप्ता, मनीष कोरी/सतीश कोरी, सावित्री वर्मन/ संतोष वर्मन, पार्वती/संतोष रैकवार, नर्मदा/नीरज पटेल, नीना/कन्हैया गौंड़, किरण/ केशव प्रसाद, तीरथ सींग/धन सींग, तुलसीबाई/स्वर्गीय परमेन्द्र, मनीषा कोरी/सतीश कोरी, मुकेश/खिलान यादव, पार्वती/ संतोष रैकवार, पूना बाई/सुखलाल रैकवार, देवी सींग/प्रताप सींग, ललता बाई/ खिलान, बबलू सींग/किशोरी सींग गौंड़ एवं चंदूलाल/चित्तर पटैल शामिल है।
