
जबेरा। जनपद पंचायत जबेरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम हरदुआ खुर्द से ग्राम सुरई तक लोक निर्माण विभाग द्वारा
01 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से 2200 मीटर पक्की सड़क का घटिया निर्माण कार्य कराया गया है। जिसकी
जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर जबेरा जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि सुजान
सिंह के नेतृत्व में भगवती मानव कल्याण संगठन ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में मांग करते हुए
कहा है कि जनपद पंचायत जबेरा के ग्राम हरदुआ खुर्द से ग्राम सुरई तक लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2024,
25 में 01 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से 2200 मीटर बनाई गई पक्की सड़क में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है जिससे
सड़क का निर्माण कार्य घटिया स्तर का हुआ है। ज्ञापन में बताया गया कि सड़क पर जो पुलिया बनाई गई है उसमें
रेत सीमेंट की मात्रा सही नहीं होने के कारण दरारें आ चुकी हैं। सड़क के में उपयोग होने वाली सामग्री गुणवत्ता हीन
होने के कारण सड़क एक महीने के भीतर ही उखड़ने लगी है एवं सड़क के दोनों और पट्टियां भरी नहीं गई है जिससे
सड़क किनारो से टूटने लगी है और एस्टीमेट के अनुसार सड़क पर रेडियम लाइट भी नहीं लगाई गई है। ज्ञापन में
मांग करते हुए कहा है कि ग्राम हरदुआ खुर्द से ग्राम सुरई तक कराए गए सड़क के घटिया निर्माण की जांच कराकर
दोषियों पर कार्रवाई की जाने की मांग की गई है। वही जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह ने बताया कि ग्राम
हरदुआ खुर्द से ग्राम सुरई तक पक्की सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है जिसका मेरे द्वारा 7 जनवरी 2025 को
निरीक्षण किया गया सड़क का निर्माण कार्य हुए मुश्किल से एक माह हुआ है लेकिन सड़क उखड़ने लगी है और
सड़क में जो पुलिया बनाई गई है उसमें दरारें आ चुकी है खटिया मटेरियल लगाने के कारण सड़क के दोनों किनारो
की पट्टी भी नहीं भरी गई है जिससे सड़क दोनों किनारो से उखड़ने लगी है। इस तरह निर्माण में अनेकों खामियां हैं
जिसमें ठेकेदार एवं इंजीनियर के द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। जिसकी जांच कराकर दोषियों पर
कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन
सोपा है।
