Spread the love

विक्रम संवत 2081 माघ मास के कृष्ण पक्ष की संकष्टी तिल गणेश चतुर्थी पर माताएं अपनी संतान की दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए रखतीं हैं व्रत

दमोह। माघ कृष्ण संकटा (तिल गणेश) चतुर्थी विक्रम संवत 2081 अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 17 जनवरी को दमोह की गजानन टेकरी संतोषी माता मंदिर पहाड़ी पर विशाल तिल गणेश मेला का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों व्रत धारण करने वाली महिलाओं ने सुबह से देर शाम तक पूजन अर्चन मंदिर के महंत राजेश पाठक, दिनेश पाठक के सानिध्य में विधिवत् हवन पूजन के साथ 1001 तिली के लडुआ का भोग लगाया गया। गजानन पहाड़ी पर प्राचीन गणेश की प्रतिमा स्थापित है। यहां पर साल में तिल गणेश का मेला भरता है। तिल गणेश चतुर्थी पर काली व सफेद तिली के लड्डू का भोग श्री गणेश को लगाया जाता है। इस दिन दूर्वा चढ़ाने का भी विशेष महत्व है। महिलाएं व्रत धारण करती हैं और लड्डुओं से पूजन अर्चन कर विशेष आराधना करती हैं। शहर में श्री गणेश की उपासना के लिए प्राचीन मंदिर गजानन पहाड़ी पर ही स्थित है, जिससे पूरे शहर की हजारों महिलाएं यहां पहुंचती हैं।
सोमवार की सुबह से लेकर देर शाम तक महिलाओं की लंबी कतारें लगी थीं। गणेश मंदिर तक पहुंचने के लिए महिलाओं को आधा घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा था। भगवान गणेश के दर्शन करने के बाद महिलाएं वहीं हवन कुंड में आहुति दी गई।
बच्चों ने उठाया मेला का आनंद
तिल गणेश के मेला पर बच्चों के मनोरंजन के लिए भी दुकानदारों ने दुकानें लगाईं थीं, महिलाओं की बाहुल्यता के चलते महिलाओं व बच्चों के खेल खिलौनों से सजी दुकानों का मेला था। जिसमें ऊंची पहाड़ी पर चढऩे वाले बच्चों को आनंद आ रहा था। इस पहाड़ी पर ऐसे भी बच्चे पहुंचे थे, जो पहली बार किसी ऊंचे स्थान से पूरे शहर का नजारा कर रहे थे।
मंदिर के व्यवस्थापक दिलीप चौरसिया और मोंटी रैकवार ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए सकट चौथ का व्रत रखती हैं. इस तिथि को संकट चौथ, माघी चतुर्थी, संकष्टी चतुर्थी, तिल चौथ आदि नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान श्री गणेश का विधि-विधान से पूजन होता है. वहीं चांद को अर्घ्य देने के बाद व्रत पूर्ण होता है।

तिल गणेश चतुर्थी पर अपने बच्चों को शिक्षित बनाने का संकल्प ले- जयंत मलैया

गजानन टेकरी तिल गणेश मेला पर धर्म प्रेमी बंधुओं को मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व वित्त मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया ने संबोधित करते हुए कहा है कि वह अपने बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लें। यदि आज आपने भगवान गणेश के सामने पूजन कर बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लिया तो निश्चित रूप से समाज में व्यापक परिवर्तन आयेगा। उन्होंने गणेश चतुर्थी पर सभी के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने संबोधित करते हुए कहा है कि दमोह की गजानन टेकरी पर लगने वाला यह प्राचीन तिल गणेश मेला एक धरोहर है जिसे हमारे लिए आने वाले समय में बड़े पैमाने पर यह आयोजन करना है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा है कि दमोह शहर के बीचोंबीच इतना अच्छा मेला मैंने पहली बार देखा कि इतनी उंचाई पर दमोह का सबसे बड़ा मेला का आयोजन होता है। भगवान गणेश जी का आशीर्वाद समूचे बुंदेलखंड पर बना रहे।
इस दौरान भाजपा मंदिर के व्यवस्थापक दिलीप चौरसिया, सकल हिन्दू समाज जिला अध्यक्ष कपिल सोनी, नगर अध्यक्ष राममनोहर घारू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री, मंदिर के व्यवस्थापक सकल युवा हिन्दू समाज के जिला अध्यक्ष मोंटी रायकवार, गजानन टेकरी मेला आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष राजीव राय सावजी,कैलाश शैलार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोलू बजाज,विनोद शांडिल्य, गोविन्द राय, बबलू भट्ट सहित गजानन टेकरी संतोषी माता मेला आयोजन समिति के सदस्यों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम का संचालन दिलीप चौरसिया, मोंटी रैकवार और आभार गजानन टेकरी संतोषी माता मंदिर मेला आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष राजीव राय सावजी के द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *