Spread the love

छिंदवाड़ा। सांसद खेल महाकुंभ के अंतर्गत आज दिनांक 16/01/2025 को गर्ल्स कॉलेज छिंदवाड़ा में रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें जिले के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया l प्रतियोगिता पांच वर्गों में आयोजित की गई जिसमें अंडर 11 14 17 19 और 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बालक बालिकाओं ने हाइपर एवं इन लाइन में अपनी कला का प्रदर्शन किया l इस खेल में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम आहाके जी, विशेष अतिथि में अंकुर शुक्ला, तरुण मल्होत्रा, जितेंद्र राय, चेतराम पाल, गर्ल्स कॉलेज के खेल प्रशिक्षक अजय ठाकुर  प्रभारी राकेश चौरसिया, सह प्रभारी योगेश्वर चौरिया भारतीय जनता पार्टी  खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंकित सोलंकी, खेल प्रशिक्षक सेलमोन रक्षे, यूनुस मंसूरी, मोहम्मद राशिद,वसीम खान कविता थापा, शेख इदरीश, गौरव यादव, राज मालवी उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *