
चरगवां रोड पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना
जबलपुर। तिलवारा थाना अतंर्गत घुंसौर के पास तेज रफ्तार दो मोटरसायकिल में सीधी भिडंत में तीन युवकों की मौत हो गई| ये युवक यहां तिलवारा में सक्रांति का मेला घूमकर लौट रहे थे| घटना बुधवार की शाम 7 बजे की बताई गई है| घटना की सूचना मिलने पर तिलवारा पुलिस मौके पर पहुंची ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया| पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जोधपुर पड़ाव गांव निवासी संदीप बरकड़े अपने दोस्त लक्ष्मण भवेदी के साथ मोटर सायकिल में तिलवारा में मकर सक्रांति का मेंला घूमने आया था| मेला घूमने के बाद लौटते समय रास्ते में घुंसौर के पास सामने आ रही एक मोटरसायकिल से सीधी भिडंत हो गई| बताया गया है कि दोनों मोटरसायकिल तेजी से बेलगाम रफ्तार से भाग रही थी| भिड़ंत इतनी भीषण थी कि संदीप बरकड़ और लक्ष्मण भवेदी तथा दूसरी मोटरसायकिल सवार सिवनी जिला निवासी रंजीत कुलस्ते की घटना स्थल पर ही मौत हो गई| दोनों के वाहनों के परखच्चे उड़ गए| पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया| मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है| क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि चरगवां रोड पर घंसौर और जोधपुर पड़ाव मार्ग ब्लैक स्पॉट बन गया है| यहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं इसके पहले भी हादसों में इस रोड पर कई लोग अपनी जान गवां चुके है।
