
जबेरा। जिला पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देशन में एवं जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान के मार्गदर्शन
में दमोह यातायात जागरूकता अभियान के तहत जबेरा थाना अंतर्गत श्रीराम चौराहा जबेरा में मुक्ति सामाजिक मंच
दमोह द्वारा शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान कृष्णा
पटेल, अखिलेश गोस्वामी, संजय रजक, दया पटेल, रंजीत पारोचे, मोहित सिंह ठाकुर आदि द्वारा यातायात
जागरूकता अभियान के तहत यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराते हुए लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनने
के लिए प्रेरित किया। जिसमें यातायात नियमों की जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देते हुए बताया कि दो
पहिया वाहन चलाते समय चालक एवं सवारी हेलमेट अवश्य पहनें क्योंकि हेलमेट चालान बचाने के लिए नहीं बल्कि
जिंदगी बचाने के लिए है। साथ ही चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं एवं गति सीमा का पालन
और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे नियमों से अवगत कराते हुए दुर्घटनाओं से बचने के
लिए इन नियमों का पालन करने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर यातायात
जागरूकता अभियान में जबेरा थाना से आरक्षक 455 अनमोल दीक्षित, हंड्रेड डायल प्रधान आरक्षक 222 विजय
बहादुर, पायलट राहुल राजपूत, नगर रक्षा समिति चक्रेश झारिया आदि का विशेष सहयोग रहा।
