Spread the love

दमोह – बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव के संबंध में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें 18 जनवरी से 31 जनवरी तक चलने वाले महोत्सव के संबंध में जानकारी दी गई बुंदेली गौरव न्यास सचिव प्रभास सेठ ने बताया कि बुंदेली दमोह महोत्सव की शुरुआत साइकिल मैराथन के साथ होगी साइकिल मैराथन में कलेक्टर दमोह, बुंदेली गौरव न्यास समिति सदस्य,   , प्रतिभागियों की उपस्थिति रहेगी साइकिल मैराथन का आयोजन 18 जनवरी को सुबह 10:00 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय से प्रारंभ होकर किल्लाई नाका,  तीन गुल्ली स्टेशन चौराहा घंटाघर कीर्ति स्तंभ से होते हुए तहसील मैदान पर संपन्न होगी जहां पूरे विधि विधान से विघ्नहर्ता श्री गणेश के पूजन , ध्वजारोहण के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। शाम को दीप प्रज्वलन के साथ मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ होगा जिसमें राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह, राज्य मंत्री लखन पटेल, दमोह विधायक जयंत मलैया सहित वरिष्ठ नागरिक जनों की उपस्थिति रहेगी। बुंदेली दमोह महोत्सव के 14 दिवसीय आयोजन आयोजन में विभिन्न प्रकार के संस्कृतिक, लोक कला के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे साथ ही स्वर श्री, नृत्य श्री, वाद्य श्री और अभिनय श्री जैसी प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसमें प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसी के साथ नारी गौरव, चित्रकला, व्यंजन प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। इस बार नये तरह के झूले का प्रबंध किया है। 

सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि हमारा प्रयास है की बुंदेली दमोह महोत्सव के मंच से हम अपने स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक मंचन प्रदर्शन का अवसर प्रदान करना चाहते हैं हमारे जिले के विद्यालय महाविद्यालय में जो स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, और वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों द्वारा जो कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं उन्हें महोत्सव के मंच पर मंचन और प्रदर्शन का अवसर मिल सके जिससे उनकी कला को हम एक बेहतर मंच प्रदान कर सके और सोशल मीडिया, लाइव प्रसारण और टेलीविजन के माध्यम से अधिक से अधिक दशकों तक पहुंच सके। इस बार हम उन सोशल मीडिया एक्टिविस्ट की भी एक गोष्ठी और सम्मान करेंगे जो सोशल मीडिया पर शॉर्ट वीडियो के माध्यम से अपने अभिनय को प्रदर्शित करते हैं, सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुके, ऐसे व्यक्ति जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में रहते हुए समाज को एक बेहतर दिशा देने का कार्य किया है ऐसे लोगों का भी सम्मान हम महोत्सव मंच से करेंगे और आप सभी से भी यह आग्रह है ऐसे लोगों के नाम समिति तक पहुंचाने का आप सभी से आग्रह है। बुंदेली गौरव न्यास एक सार्वजनिक न्यास है जिसका ध्येय हमारे यहां के स्थानीय कलाकारों को बेहतर मंच प्रदान करना है। बुंदेली संस्कृति खेल व्यंजन को हम सहेज सके यह हमारे लिए अच्छी बात होगी। बुंदेलखंड भारतीय संस्कृति का एक भाग है और भारत में ऐसी अनेक संस्कृति और भाषा है। इस मंच के माध्यम से हम उन्हें भी प्रदर्शित करने का प्रयास करते हैं जिससे हमारे यहां के लोग भी विभिन्न संस्कृतियों को जान सके और समझ सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *