Spread the love

एकलव्य विश्वविद्यालय में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

दमोह। एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह की राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना, विद्यार्थी परिषद, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी एवं यातायात पुलिस, दमोह के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा अभियान 2025 “परवाह करेंगे-सुरक्षित रहेंगे” के तहत यातायात पुलिस दमोह श्री दलवीर सिंह मार्को द्वारा यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। यह आयोजन एकलव्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया, श्रीमती रति मलैया के कुशल नेतृत्व एवं कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर एकलव्य विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रोफ़ेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन, विशिष्ट अतिथि श्री दलवीर सिंह मार्को,  कांस्टेबल हरगोविंद सिंह,  अधिष्ठाता इंजीनियरिंग डॉ. अनिल पिम्पलापुरे, प्राध्यापक डॉ. सुमित नारायण जरोलिया, एनसीसी केयर टेकर एवं एनएसएस अधिकारी डॉ. हृदय नारायण तिवारी, श्री मितुल अहिरवार एवं श्री साहिल कुर्मी के साथ ही बड़ी संख्या में प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की। अतिथितियों का स्वागत पौधा देकर किया गया। विशिष्ट अतिथि  टीआई श्री दलवीर सिंह मार्को ने बताया कि हम सभी को सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि दो पहिया वाहन से यात्रा करते समय ड्राइबर एवं पीछे बैठने वाले दोनों को हैलमेट पहनना अनिवार्य है। बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलाने पर चालान किया जा सकता है। कभी भी नशा करके गाड़ी न चलाएं। चार पहिया वाहन से यात्रा करते समय सीट बेल्ट लगाना आवश्यक है साथ ही वाहन चलाते समय यातायात चिन्हों एवं निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में बताया कि हम सभी को यातयात नियमों का पालन करना चाहिए, क्योंकि शिक्षा का कार्य समाज को जागरूक करना है। कार्यक्रम का मंच संचालन कर रहे एनसीसी एवं एनएसएस अधिकारी डॉ. हृदय नारायण तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि हम सभी को हमेशा सड़क नियमों का पालन करते हुए लोगों को जागरूक करना चाहिए साथ ही हम सभी यह शपथ लेते है कि कभी भी नशा करके एवं तेज गति से वाहन नहीं चलाएंगे तथा यातायात नियमों के बारे में समाज में जागरूक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *