कलेक्टर श्री कोचर ने बच्चों को पेन, पेंसिल, बुक वितरित कर शुभकामनाएं दी
कलेक्टर श्री कोचर ने ग्राम में खेतों की सिचाई करने डीपी की मांग आने पर बिजली विभाग को सर्वे कर प्रस्ताव देने निर्देशित किया






दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज शाम जिले के दमोह विकासखंड के ग्राम लकलका पहुंचे और चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर नीलगाय/सुअर के जंगलो से खेतो में आने की शिकायत आने पर कलेक्टर श्री कोचर ने नोरादेही डीएफओ श्री अंसारी से दूरभाष पर चर्चा की और आवश्यक कार्यवाही हेतु कहा। इस अवसर पर दिव्यांग चन्दन अहिरवार का यूडीआईडी कार्ड बनवाने आवेदन दिया, इस पर कलेक्टर श्री कोचर ने समाजिक न्याय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यूडीआईडी बन जाने से दिव्यांग चन्दन की दिव्यांग पेंशन बन जाएगी। इसी प्रकार कोमल यादव ने वृद्धा पेंशन बनवाने आवेदन दिए जिस पर कलेक्टर श्री कोचर ने कहा श्री यादव की पात्रता ना होने से इनकी पेंशन स्वीकृत नही की जा सकेगी लेकिन इनका आयुष्मान कार्ड बन जाने से स्वास्थ्य लाभ मिलने लगेगा। श्री यादव का तत्काल आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। इसी प्रकार ग्राम में खेतों की सिचाई करने डीपी की मांग आने पर बिजली विभाग को सर्वे कर प्रस्ताव देने निर्देशित किया।चौपाल में कोमल गोंड की वृद्धा पेंशन मिलती हैं लेकिन पैर कट जाने के कारण ट्राई साइकिल दिलवाने की मांग तथा गुलाब रानी गोंड को कान की मशीन एवं ट्राई साइकिल के आवेदन पर कलेक्टर श्री कोचर ने 15 दिन में दिलाई जाने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री कोचर ने बच्चों को पेंसिल, बुक और गर्म कपड़े वितरित किये। ग्राम के छोटे बच्चे किस्सू अहिरवार तथा गायत्री अहिरवार ने शराब बंदी करने कहा जिस पर कलेक्टर श्री कोचर ने बड़े ही सहज भाव से शिकायत नोट की। उन्होंने बच्चो से पूछा बड़े होकर क्या बनोगे जिस पर बच्चों ने पुलिस बनने की इच्छा जाहिर की। कलेक्टर श्री कोचर ने बच्चों को पेन, पेंसिल, बुक वितरित कर शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार वार्ड नं 18 में पानी की समस्या आने पर जल निगम को निर्देश देकर समस्या का निराकरण करने कहा। वॉल लगाकर समस्या का 15 दिन में निराकरण करने निर्देश दिए।
इसी प्रकार सुरादेही से ग्वारी की सड़क बनवाने की मांग सामने आने पर जनपद सीईओ दमोह से चर्चा कर प्रधानमंत्री सड़क के 4 चरण में सर्वे कर बनवाने कहा गया। ग्राम में किक्रेट स्टेडियम की मांग पर कलेक्टर श्री कोचर ने बताया स्टेडियम का प्रस्ताव बन गया हैं, जल्दी ही इसका कार्य शुरु किया जाएगा। कलेक्टर श्री कोचर ने ग्रामवासियों द्वारा नामांतरण, फोती, बटवारा आदि की समस्या रखने पर इस सबंध में राजस्व अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए त्वरित निराकरण के लिए कहा गया।
रात्रि चौपाल में विशेष
कलेक्टर श्री कोचर ने ब्लड डोनेशन करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें 09 लोगो ने रक्तदान किया।
