Spread the love

श्रमिक महिलाओं को गर्म कंबलों का किया वितरण

दमोह ! लीनेस मैत्री क्लब दमोह की नई कार्यकारिणी ने एक भव्य इंस्टॉलेशन सेरेमनी में शपथ ग्रहण कर विधिवत रूप से अपना कार्यकाल संभाला । इस अवसर पर मैत्री क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष स्मृति खरे ने निवर्तमान अध्यक्ष रोजी बग्गा द्वारा पिन ग्रहण कर शपथ ली। वहीं पूजा सचदेव ने रजनी खरे से पिन बदलकर सचिव पद का कार्यभार संभाला। ज्योति सचदेव ने अपना पिन नर्मदा सिंह को कोषाध्यक्ष बनाकर लगाया।
कार्यक्रम में क्लब के सदस्य और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राहुल सिंह कार्यक्रम मे उपस्थित रहे ! उन्होंने क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि सेवा गतिविधियों में क्लब को उनका सदैव सहयोग रहेगा । विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ मलैया द्वारा दिए गए वक्तव्य में उन्होंने मैत्री क्लब के सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा मलैया ने की। अतिथियों द्वारा पत्रकारों को सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मोनिका चिले द्वारा भगवान गणेश वंदना (क्लासिकल शैली) में की गई। अंजना सोनी द्वारा लीनेस प्रार्थना की गई। प्रोटोकाल के साथ ध्वज वंदना प्रिंसी जैन ने पढ़ी। कार्यक्रम का मंच संचालन ज्योति सचदेव और रिम्मी जुनेजा ने बखूबी से निभाया। अध्यक्ष स्मृति खरे ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मैत्री क्लब सदैव वंचितों के स्वास्थ्य, शिक्षा, कुपोषण, रोजगार, पर्यावरण से जुड़े सेवा कार्य पर कार्य करेगा । कंपकंपाती ठंड में श्रमिक महिलाओं को गर्म कंबलों का वितरण किया गया इस पुण्य सेवा कार्य को अनीता टंडन और कविता चंदानी द्वारा किया गया। चंदानी द्वारा बच्चों को खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए।एरिया ऑफिसर शपथ अधिकारी रोजी बग्गा ने कार्यक्रम में क्लब के सभी नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर नए कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी । इस मौके पर जया बुधवानी, पदमा दुबे,ज्योति चिले , एकता जुनेजा, जया मदान,सुधा मिश्रा,सारिका टडन, राखी चोपड़ा,कोमल नोतानी,मनीषा तिवारी,आशा अग्रवाल, आशी खुराना,राखी जैन ,अंशु स्वर्णकार,कंचन खत्री,बबली जुनेजा,विजेता राय,पूजा जुनेजा, प्रियंका चौहान,शिल्पा राव,सुनीता अग्रवाल, रितु यादव, रंजना नौतनी,अलका मिश्रा, नीतू राय, पिंकी जुनेजा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *