Spread the love

दमोह – जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 27 जनवरी को डॉक्टर अंबेडकर नगर महू में आयोजित  जय बापू जय भीम जय संविधान कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य कमलेश्वर पटेल उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष रतन चंद जैन एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अजय टंडन प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।  बैठक को संबोधित करते हुए कमलेश्वर पटेल ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी है और आज वर्तमान हालात ऐसे है कि सत्ताधारी दल लगातार संविधान को बदलने की कोशिश कर रहा है जिससे वह अपनी तानाशाही कर सके और हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर हम सभी कांग्रेस जन संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए अडिग रूप से खड़े रहेंगे। 27 जनवरी को जय बापू जय भीम जय संविधान कार्यक्रम मध्य प्रदेश के डॉक्टर अंबेडकर नगर महू में आयोजित होने जा रहा है जिसमें हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संविधान के मूल्यों की रक्षा करने की जो मुहिम राष्ट्रीय नेतृत्व ने शुरू की है उसमें अपनी सहभागिता निभाना है। जिला अध्यक्ष रत्नचंद जैन ने कहा कि आगामी 27 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में दमोह जिले का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी मुख्य भूमिका निभाएगा 

पूर्व विधायक अजय टंडन और प्रताप सिंह ने कहा कि हम सभी कांग्रेस जन अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ संविधान बचाने की इस मुहिम में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। बैठक में प्रदीप पटेल, तिलक सिंह, मनु मिश्रा, प्रदीप खटीक, राव बृजेन्द्र सिंह, चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह, मानक पटेल, साधु उपाध्याय, समीम कुरेशी, सुषमा सिंह ठाकुर रजनी ठाकुर, कमला निषाद, डी डीपी पटेल, लाल चंद्र राय, केके वर्मा, राजेश तिवारी, शैलेंद्र सिंह, पप्पू कसोठिया, विक्रम ठाकुर, मुकेश कुमार रोहिताश, राजा रौतेला, भूपेंद्र अजमानी, दिनेश रैकवार, मंजीत यादव, निधि श्रीवास्तव, वीरेंद्र ठाकुर, नितिन मिश्रा, गीता सिंह लोधी, भावना जैन, रियाज खान, रोहन राजेंद्र पाठक, अरुण मिश्रा, मदन सुमन, बाबूलाल पटेल, शानू जुनेजा, सत्येंद्र राजपूत, संध्या रोशन नायक, रफीक खान, बृजेश पटेल, अभिषेक यादव,  अभिषेक डिम्हा, अजय जाटव, अमित नामदेव, बंसत कुशवाहा, अमित पटेल, शुभम तिवारी, संदीप बरदिया, इनायत अली, केशव प्रसाद पटेल, जुगल किशोर गुप्ता, हुकुमचंद अहीरवाल, महाराज हिनौता, असलम खान, डॉ सुनील सिंह, प्रहलाद सिंह, यशपाल सूर्यवंशी, प्रवेंद्र चंद्राकर,   वृंदावन बिंदु पटोटिया, हरमिंदर सिंह, अलीम खान,  मन्नू अहीरवाल, मानक लाल, शेख सलीम, खूबचंद अहिरवार, टेक सिंह लोधी,   हुकुमचंद ईमलाई, अनुज ठाकुर, मनमोहन अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *