
जनपद स्तरीय मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर में 5 करोड़ से अधिक राशि के हितग्राहियों को
प्रमाण पत्र के लिए वितरण
जबेरा। जनपद स्तरीय मुख्यमंत्री जन कल्याण मेगा शिविर का आयोजन शनिवार को मंगल भवन जबेरा में
आयोजित किया गया। जिसमें जबेरा विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन में संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
धर्मेंद्र सिंह लोधी सम्मिलित हुए। शिविर में विभिन्न विभागों अधिकारी कर्मचारियों ने उपस्थित होकर क्षेत्र वासियों
की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री श्री लोधी ने 5 करोड़ से अधिक रुपए की राशि के
प्रमाण पत्र पात्र हितग्राहियों को प्रदान किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने संबोधित
करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना के माध्यम से हमारी सरकार ने गरीब परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित कर
उनको मालिकाना हक दिलाने का काम किया है जिनके दादा परदादा सैकड़ो वर्षों से जमीनों पर काविज थे। लेकिन
उनके पास किसी भी प्रकार से कोई कागज नहीं था ऐसे परिवारों को हमारी सरकार ने जाना और उनका हक दिलाने
का काम किया है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव
जी निरंतर गरीबों के हित में विभिन्न योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। नल जल योजना के
माध्यम से हर घर में जल की सुविधा, किसानों को₹12000 प्रति वर्ष, लाडली बहनों को₹15000 प्रति वर्ष, लाड़ली
लक्ष्मी योजना, संबल कार्ड योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, निशुल्क साइकिल वितरण और मुख्यमंत्री कन्यादान
विवाह योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं को बनाकार गरीबों के हित में कार्य कर
रहे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत बंटी दुबे, मंडल अध्यक्ष मंदीप
यादव, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, राजेश सिंघई, रानू नामदेव, नीरज जायसवाल, एसडीएम गंधर्व, जनपद सीईओ
रामेश्वर पटेल,जबेरा तहसीलदार सोनम पांडे, सहायक यंत्री शिवजी गौड़, विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद बाजपेई
सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं सैकड़ो की संख्या में ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।
