
जबेरा। तेंदूखेड़ा एसडीएम सौरव गंधर्व ने जबेरा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल गांव देवतरा, वोदा, झादा और मानगढ़
आदि गांवों में पहुंचकर स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरित किए। वही स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरें खिल उठे तो उनके
अभिभावकों ने एसडीएम महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया। युवा समाज सेवी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि इन
गांवों के बच्चे कड़ाके की ठंड में बिना स्वेटर के स्कूल जाते थे इसलिए ठंड से बेहाल बच्चों की इस परेशानी को महसूस
करते हुए मैंने उनके लिए स्वेटर की मांग प्रशासनिक अधिकारियों से की गई थी। जिस पर एसडीएम सौरव गंधर्व
द्वारा स्वेटर की व्यवस्था करते हुए स्वयं दूरस्थ वनांचल गांव देवतरा,वोदा,झादा, एवं मानगढ़ आदि गांवों के स्कूलों
में पहुंचकर बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया। एसडीएम सौरभ गंधर्व द्वारा तीन गांव के स्कूली बच्चों को करीब
155 स्वेटरों का वितरण करते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने एवं अपने विद्यालय और अपने माता-पिता का
नाम रोशन करने की प्रेरणा भी दी। एसडीएम सौरव गंधर्व द्वारा किए गए इस सेवा भावी कार्य की विद्यालय स्टाफ
एवं ग्राम वासियों के द्वारा सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और ठंड के मौसम में बच्चों को मिले
स्वेटर से राहत की सांस ली। वही स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिलखिला उठे। साथ ही एसडीएम सौरव गंधर्व ने युवा
राहुल श्रीवास्तव की सोच की सराहना करते हुए बहुत अच्छा बताया और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे भी
इस प्रकार के कार्य करने का आश्वासन दिया।
