Spread the love

खुरई | युवक ने गांव की ही नाबालिग से दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर 8 महीनों तक दुष्कर्म किया। नाबालिग ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक 18 साल के युवक ने गांव में ही रहने वाली 17 साल की नाबालिग से दोस्ती की। दिसंबर 2023 में युवक ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू किया। जब लड़की ने युवक पर शादी करने का दबाव डाला तो युवक ने मनाकर दिया। लड़की ने घटना की जानकारी परिजन को दी। थाना प्रभारी धनेंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *