Spread the love

यातायात में बाधक दुकानों के शेड, अतिक्रमण, ओटले और अन्य बाधाएं हटाई गई … फुटपाथ पर रखे सामान भी किए गए जप्त
इन्दौर । कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर आज शनिवार को भी सघन रूप से इन्दौर शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिये मुहिम चलाकर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस आदि के सहयोग से की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में यातायात में बाधक दुकानों के शेड, अतिक्रमण, ओटले और अन्य बाधाएं हटाई गई। फुटपाथ पर रखे सामान भी बड़ी मात्रा में जप्त किए गए।
इन्दौर में यातायात सुधार के लिये चलाई जा रही मुहिम के तहत संयुक्त कार्रवाई की गई। झोन क्रमांक 17 के अंतर्गत बाणगंगा ब्रिज से के.के. यादव पेट्रोल पम्प तक यातायात में बाधक 2 ट्रक सामान जप्त किया गया। साथ ही 60 से अधिक टीन शेड और 28 से अधिक चढ़ाव हटाये गये। कुल 86 टू व्हीलर एवं कार जप्त की गई। एसडीएम ओम नारायण सिंह बड़कुल एवं जोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील एवं ट्रैफिक टी.आई. श्रीमती सीमा भण्डारी, नगर निगम स्टाफ एवं पुलिस बल उपस्थिति रहा। रिमूवल की टीम द्वारा होमगार्ड के बल के साथ यातायात को सुचारू रूप से व्यवस्थित किया गया। रोड के दूसरी तरफ करीब 200 लोगों को चेतावनी दी गई और दुकानदारों को अवैध कब्जे को हटाने का समय दिया गया। आम जन स्वेच्छा से भी अतिक्रमण हटाने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *