

दमोह। अग्रवाल महिला मिलन समिति दमोह द्वारा राधा बहू मंदिर अग्रसेन चौक में हल्दी-कुमकुम का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुश्री वैष्णवी गर्ग ने ज्ञानवर्धक चर्चा प्रस्तुत की, जिसे सभी ने उत्साहपूर्वक सुना और सराहा। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तिमय माहौल ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में महिला मिलन की समर्पित टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक उत्सव की गरिमा बनाए रखते हुए आपसी स्नेह और प्रेम से सभी बहिनों को प्रसाद के साथ सुहाग सामग्री का वितरण किया। अध्यक्षा श्रीमती संगीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीमा जी, सचिव वीणा, सह सचिव रचना, सांस्कृतिक सचिव रश्मि कोषाध्यक्ष सपना, मीडिया प्रभारी कल्पना , पूर्व अध्यक्ष अनीता, पूर्व अध्यक्ष संगीता पूर्व अध्यक्ष कुसुम, पूर्व अध्यक्ष प्रमिला, पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा, पूर्व अध्यक्ष रमा, पूर्व अध्यक्ष मंजू के साथ समाज की सभी बहिनें उपस्थित रही।
