
जबेरा। जबेरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अनेकों किसानों ने पटवारी आर आई द्वारा किसानों की जमीनों में
किये जा रहे हेर फेर जैसी विभिन्न शिकायतों को लेकर आम आदमी पार्टी के मजदूर संघ प्रदेश अध्यक्ष बसंत राय
एवं विधानसभा संयोजक किशोर नामदेव के नेतृत्व में बुधवार को जबेरा तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम सौरव
गंधर्व को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में मांग करते हुए बताया गया कि जबेरा तहसील अंतर्गत कुछ आर आई पटवारी व
तहसील स्टाफ की मिली भगत से गरीब किसानों को परेशान कर पैसों आदि की लूट की जाती है। जिसमें जमीन नाप
में इधर की उधर की जा रही है बैंकों की मिली भगत से किसानों को दो से चार लाख केसीसी के नाम पर कर्ज दर्ज
करवा कर उनकी जमीनों को बंधक किया जा रहा है जिसकी किसानों को कर्ज एवं जमीन बंधक होने की कोई
जानकारी नहीं होती है। इसी तरह आदिवासी अंचलों में किसानों के रिकॉर्ड को बिगाड़ दिया गया है किसानों में शिक्षा
की कमी के चलते इधर-उधर कागजों में कमी बताकर उनके रिकॉर्ड में सुधार नहीं किया जा रहा है जिससे उनको
सरकार की किसी भी सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2012 में पटवारी रितेश
खरे द्वारा जानबूझकर दर्जनों आदिवासी लोगों के नाम बिगाड़े गए एवं कुछ किसानों की जमीन पैसे लेकर बंदोबस्त
सुधार को गलत बताया जाता है और गलत को सुधार बताया जाता है और बिना किसी को जानकारी दिए उनकी
जमीन काट दी जाती है एवं बिना पंचनामा दीए तहसील को भेज दिया जाता है। वही आम आदमी पार्टी के मजदूर
संघ प्रदेश अध्यक्ष बसंत राय एवं विधानसभा संयोजक किशोर नामदेव ने कहा कि किसानों ने पटवारी आर आई
द्वारा शोषण किए जाने जैसी अनेक समस्याएं बताईं जिस पर आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में आज एसडीएम
महोदय को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई है। साथ ही 5 वर्ष पूर्व के अधिकारी पटवारी कर्मचारियों
के ट्रांसफार्मर जिले से बाहर कराए जाने की मांग भी की गई है उक्त मांगे को 30 दिवस में पूर्ण नहीं किया जाता है
तो आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन धारण करने विवस होगी और जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस
अवसर पर कौशल तिवारी, माधव सिंह, शंकर साहू, लोकमन राय सहित क्षेत्र के अनेकों किसान मौजूद रहे।
