Spread the love

दमोह । मडियादो-वर्धा मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हटा से अमानगंज जा रही बस का अगला टायर फट गया। इस कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। सौभाग्य से बस पलटी नहीं, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से मडियादो के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायल यात्रियों में कनकपुरा निवासी ज्ञान बाई विधुआ, जुनेरी निवासी मनी आदिवासी, मड़ियादो निवासी भगीरथ पटेल, इमलिया निवासी मिलन आदिवासी, हलकी बाई आदिवासी और पाली निवासी जितेंद्र अहिरवार शामिल हैं। सूचना मिलते ही मडियादो पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने यातायात को सुचारु करने के साथ घायलों की मदद में भी सहयोग किया। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *