Spread the love

डीपीएसजी विद्यालय के विद्यार्थियों ने दी एक दर्जन से अधिक प्रस्तुतियां

दमोह – बुंदेली गौरव न्यास दमोह द्वारा 14 दिवसीय बुंदेली दमोह महोत्सव का आयोजन 18 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जा रहा है महोत्सव के चतुर्थ दिवस विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति नन्हे नन्हे बच्चों के माध्यम से दी गई साथ ही कर नृत्य प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। मंचीय कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा श्री गणेश वंदना एवं पूजन के साथ किया गया। चतुर्थ दिवस जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पटेल, पं महिमा आनंद , पं दिनेश पाठक , न्यास के संस्थापक सदस्य विवेक शेंडेय, श्रीमति पुष्पा- रघुनंदन चिले, दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई, गायत्री शक्तिपीठ दमोह अध्यक्ष पंकज हर्ष श्रीवास्तव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव पांडे, सर्जन डॉक्टर सुदेश जैन, वरिष्ठ पत्रकार आजम खान, डॉक्टर सौरभ पालीवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता बृज गर्ग ने अतिथि रूप में उपस्थित रहकर कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। सभी अतिथियों का न्यास समिति सदस्यों द्वारा दुपट्टा पहन कर स्वागत किया गया। अतिथि स्वागत के पश्चात नृत्य श्री प्रतियोगिता के संयोजक दिनेश प्यासी के निर्देशन में वर्ग ए बी और सी के प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य कला के प्रदर्शन से उपस्थित अतिथियों एवं जनसमूह को भाव विभोर किया।

बुंदेली दमोह महोत्सव के मंच से एक ऐसी प्रतिभा ने भी अपना संगीत के स्वरों से प्रदर्शन किया जिन्होंने पद्मश्री छन्नूलाल मिश्र संगीत महाविद्यालय बनारस से 5 वर्ष अपनी शिक्षा ग्रहण की साथ ही वह एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति जी के द्वारा भी पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं इतना ही नहीं वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भी अपने संगीत की प्रस्तुति दे चुके हैं साथ ही साथ वह कई फिल्मों में संगीत गायन भी कर चुके हैं और आगामी समय में वह प्रसिद्ध संगीत गायक कैलाश खेर जी के साथ आगरा में प्रस्तुति देंगे। हम बात कर रहे हैं संगीत गायक अमन जैन की जिन्होंने अपनी संगीत से बुंदेली दमोह महोत्सव परिसर को स्वरों की महिमा की ऐसी मोहिनी बिखेरी की उन्होंने अपने साथ उपस्थित जन समूह को गाने गुनगुनाने के लिए विवश कर दिया। बुंदेली दमोह महोत्सव के मंच पर दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद डीपीएसजी के विभिन्न आयु वर्ग के कलाकारों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और एकलव्य विश्वविद्यालय के व्याख्याता के मार्गदर्शन में विभिन्न नृत्य नाट्य की प्रस्तुति दी डीपी एसजी के विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम नवरस पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां दी जिसमें श्रृंगार रस, हास्य रस, रौध्र रस, करुण रस, अद्भुत रस, वीर रस और शांत रस पर आधारित नृत्य नाट्य प्रस्तुतियों से बुंदेली दमोह महोत्सव के मंच को नव रसों के संगम से परिचय कराया। इसी के साथ विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्री नरसिंह अवतार और भक्त प्रहलाद की भक्ति पर आधारित नृत्य नाट्य के प्रदर्शन से ऐतिहासिक पौराणिक हिरण्यकश्यप वध की कथा को मंच पर जीवंत कर दिया। विद्यार्थियों द्वारा भारत के महान सम्राट अशोक के सम्राट बनने और उनके हृदय परिवर्तन के चरित्र को मंच पर इस खूबसूरती के साथ प्रदर्शित किया गया कि उपस्थित जनसमूह की तालियां रुकने का नाम नहीं ले रही थी। विद्यार्थियों द्वारा मां दुर्गा, मां काली, वीर हनुमान चरित्र और भगवान परशुराम द्वारा पिता की आज्ञा को शिरोधार्य मानकर माता का शीश काटने और पुनः पिता से वरदान प्राप्त कर माता को पुनः जीवित करने के वृतांत ने सभी को करूणा कांत कर दिया, साथ ही नन्हे नन्हे विद्यार्थियों द्वारा स्केटिंग के साथ नृत्य प्रदर्शन ने सभी को अपने दांतों ताली उंगलियां दबाने के लिए मजबूर कर दिया। 

बुंदेली दमोह महोत्सव के मंच से डॉ वैभव केटवास एवं उनकी टीम द्वारा सूफियाना गायन के माध्यम से सभी को अभिभूत किया। डीपीएसजी विद्यालय की प्राचार्य अंजलि शेंडेय और शिक्षकों का विशेष मार्गदर्शन विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ। जैविक कृषि पर किसान प्रशिक्षण गोष्ठी का भी आयोजन  लगातार किया जा रहा है जिसमें अतिथि के रूप में मयंक श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, हेमंत उदेनिया, आशीष पटेल, मगन वाजपेयी, शंभू पटैरिया, संदीप पटेल, एवं कार्यक्रम के प्रभारी हरिश्चन्द्र पटेल रहे। महोत्सव में लगातार दोपहर के समय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा जिसमें 50 मीटर बैक रनिंग में प्रियंका पटेल, 100 मीटर बैक रनिंग में शैली बंसल, फाग जंप में समीक्षा पटेल, 100 मीटर रेस में रतना लोधी, 50 मीटर रेस खुशबू ठाकुर, 200 मीटर रेस गायत्री अहिरवार प्रथम रही। खेल प्रतियोगिता का संयोजन  विवेक दत्त शर्मा (DSO),  शरद मिश्रा , मनीष सिंह, करन पटेल, चेतराम पटेल, शिवम् मिश्रा ने किया। अतिथि अक्षत गोस्वामी द्वारा विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह् और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। न्यास समिति सचिव प्रभात सेठ, उपाध्यक्ष कैप्टन वाधवा, श्रीमती पूजा सिद्धार्थ मलैया, प्रबंधक कार्यकारिणी संयोजक मोहित संगतानी, कार्यालय प्रभारी घनश्याम पाठक, रवि गोस्वामी संतोष रोहित, निलेश सिंघई, राजू नामदेव, महेन्द्र राठौर, अजीत उज्जैनकर, अमरदीप जैन, विवेक जैन, कृष्णा तिवारी, अखिलेश गोस्वामी रही सहित सदस्यों की उपस्थिति रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *