Spread the love

प्रधानमंत्री गृहमंत्री ने किया है बाबा साहब और संविधान का अपमान -सुनील जैन 

दमोह – जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक सुनील जैन की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें 27 जनवरी को डॉक्टर अंबेडकर नगर महू में जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सांसद प्रियंका गांधी के मुख्य अतिथि में और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान रैली का आयोजन 27 जनवरी 2025 को मध्य प्रदेश के डॉक्टर अंबेडकर नगर महू में किया जा रहा है जिसमें प्रदेश भर से लाखों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और संविधान को मानने वाले अनुयाई शामिल होंगे

सुनील जैन ने आगे बताया कि बुनियादी तौर पर हमारा संघर्ष विचारधारा का है बाबा साहब ने हमें सामाजिक आर्थिक राजनीतिक न्याय विचार की अभिव्यक्ति विश्वास की अभिव्यक्ति धर्म और उपासना की प्रतिष्ठा और गरिमा को बनाए रखने के लिए संविधान का स्वरूप दिया है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार और उसके मंत्री और पूरी बीजेपी संविधान का मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है जिस तरह गृहमंत्री ने संसद में बाबा साहेब का अपमान किया वह अपमान देश के दलित शोषित आदिवासी गरीब मजदूर पिछड़ा वर्ग के लोगों का ही नहीं  देश की हर विचारधारा हर वर्ग का अपमान है

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतन चंद जैन और पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी जी ने देश की जनता में काफी नजदीक से समझा उनकी तकलीफों को समझा उसे भाजपा और उनके नेता बौखलाए हुए हैं भाजपा और संघ से जो भारत गणराज्य के लिए खतरा मंडराया  हुआ है जनता की लड़ाई और उनके अधिकारों के लिए राहुल गांधी सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत के साथ खड़े होकर जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक अजय टंडन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतन चंद जैन नगर पालिका दमोह उपाध्यक्ष सुषमा विक्रम सिंह राजेश तिवारी निधि श्रीवास्तव कमल निषाद वीरेंद्र ठाकुर सेवादल अरुण मिश्रा पप्पू कसोटिया लालचंद राय अजय जाटव बाबूलाल पटेल अमित नामदेव अलीम ठेकेदार रवि चौरसिया भूपेंद्र अजवानी जावेद खान मानक अहीरवाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *