Spread the love


मडियादो थाना क्षेत्र के काईखेड़ा समीपस्थ का मामला

रोहित साहू
हटा/मडियादो थाना क्षेत्र अंतर्गत काईखेड़ा गांव के पास अवैध रूप से लकड़ी से कोयला बनाने का कारखाने पर नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार द्वारा दल बल के साथ दविश दी गई। दविश दौरान अवैध रूप से भट्टी बनाकर बड़े पैमाने पर कोयले के निर्माण को पकड़ा गया है। इस दविश दौरान कोयला बनाने की 15 भट्टी सहित 5 ट्राली से अधिक लकड़ी और भारी मात्रा में कोयला जब्त किया गया है। अधिकारियों द्वारा जब्ती पंचनामा तैयार कर कानूनी कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। बता दे काईखेड़ा गांव के पास एक खेत में बिना अनुमति के 15 भट्टी लगाकर कोयला निर्माण का काम चल रहा था। मौके पर कोयला निर्माण के लिए 5 ट्राली से अधिक लकड़ी भी रखी पाई। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्यवाही के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई ।
खेत में लगाई भट्टी— कृषि भूमि में यह कोयला बनाने का कार्य चल रहा था। यह कार्य दो माह से हो रहा था जिसपर अभी कार्यवाही की गई है। कृषि भूमि पर व्यापारिक संरचना निर्मित करने की अनुमति नहीं ली गई थी। इसके अलावा लकड़ी संग्रहण की भी अनुमति नहीं ली गई थी। मौके पर पाई गई लकड़ी बबूल, नीम, सहित अन्य किस्म की है। अवैध रूप से कोयला निर्माण को छिपाने के लिए हरे रंग की मेट लगा दी गई थी ताकि किसी को भट्टी न दिखे।

भ्रमण के दौरान सूचना मिली थी कि डोली में अवैध रूप से लकड़ी का संग्रहण कर 15 भट्टी का निर्माण किया गया है जिसमें कोयला बनाया जा रहा है। हलका पटवारी के साथ मौका स्थल पर पहुंचकर जांच की गई। खेत में हरि मेट लगाकर 15 भट्टी का निर्माण कर कोयला बनाया जा रहा था। मौके पर 5 ट्राली से अधिक लकड़ी मिली है। जब्ती कर पंचनामा तैयार किया गया है वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन भेजा जा रहा है — शिवराम चढ़ार नायब तहसीलदार मंडल मडियादो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *