Spread the love

छिन्दवाड़ा ! जनवरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा दिवस उत्सव मनाने के साथ ही विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की समस्त बहनों ने साथ मिलकर मकर संक्रांति पर भव्य हल्दी कुमकुम का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम जी और राम दरबार का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर सुहाग सामग्री वितरित की ओर सभी ने बहुत ही सुंदर उखाने बोले मनोरंजक गेम के साथ स्वल्पाहार का आनंद लिया।
राष्ट्रीय प्रभारी शरद मिश्रा ने विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था के द्वारा सम्पूर्ण राष्ट्र में किये जाने वाले कार्यो से बहनों को अवगत कराया।
प्रदेश संरक्षक अनीता तिवारी ने बताया विप्र नारी संस्था महिलाओं के लिए एक स्वतंत्र मंच है।समाज में सभी को मिलजुलकर कार्य करने की बात कही।
हल्दी कुमकुम के आयोजन में राष्ट्रीय प्रभारी, श्रीमती शरद मुकेश मिश्रा, प्रदेश संरक्षक अनीता तिवारी, संरक्षक सुनीता शुक्ला,संभाग प्रभारी रजनी तिवारी,नगर अध्यक्ष मृदुला शर्मा,उपाध्यक्ष खुशबु शुक्ला, कोषाध्यक्ष दीप्ति पाठक,प्रभारी रेखा पाठक,आराध्या तिवारी, वंदना दुबे, डॉली पाठक,आरती शुक्ला, निधि पांडे, श्रीति वाजपयी, किरण करुणा शर्मा, नीतू दुबे,अपर्णा शुक्ला,कविता दंडवते, मंजु अग्निहोत्री, कविता विजेंद्र भार्गव, अनुराधा त्रिपाठी, कल्पना त्रिपाठी, काजल त्रिपाठी ,कविता भार्गव ,पुष्पा गौतम,रीना त्रिपाठी,वसुंधरा दुबे,अर्चना दुबे शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *