Spread the love

महू । नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर संविधान बदलने का छिपा एजेंडा चलाने का आरोप लगाते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा कि हम भाजपा के इस मंसूबे को पूरी ताकत से नाकाम करेंगे।
रेवंत रेड्डी इन्दौर के निकट स्थ‍ित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्मस्थली महू में ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ रैली में भाग लेने आए थे। उन्होने कहा कि देश का संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है। वो लोग जितनी ताकत से संविधान बदलने की कोशिश करेंगे, हम उतनी ही ताकत से संविधान बचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए हम लोग आज महू में जमा हुए हैं।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने भाजपा पर अम्बेडकर, संविधान और आरक्षण व्यवस्था का मखौल उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की सत्ता संभाल रही भाजपा का यह रुख देश के लिए उचित नहीं है। उन्होने कहा कि संविधान बदलने और आरक्षण व्यवस्था को रद्द करने का प्रयास कर भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार का नारा बुलंद किया था, लेकिन देश के जागरूक मतदाताओं ने भाजपा को 240 सीटों पर समेट दिया। इससे भाजपा भी हैरान है, क्योंकि वो संविधान बदलने का अपना छिपा एजेंडा लागू नहीं कर सकें। इसलिए 2025 का साल महत्वपूर्ण है और हम पूरी ताकत से एकजुट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *