

इंदौर । महू में जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले इन्होंने संविधान को रद्द करने की कोशिश की। इन्होंने कहा कि 400 सीटें आएंगी तो हम संविधान बदल देंगे। उनके सामने हम खड़े हुए और लोकसभा में 400 पार छोड़ो उन्हें सदन में मत्था टेककर घुसना पड़ा। जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा। दलितों-आदिवासियों-पिछड़ों के लिए देश में कुछ नहीं बचेगा। इनका यही लक्ष्य है।
राहुल ने कहा कि देश में सभी कांट्रेक्ट दो-तीन अरबपतियों को दिए जा रहे हैं। अडाणी-अंबानी को पूरा धन पकड़ाया जा रहा है। संविधान से पहले इस देश में गरीबों, दलितों, पिछड़ों और आदवासियों के कोई अधिकार नहीं थे। अधिकार सिर्फ राजा-महाराजा के थे। वो बदलाव आजादी के दिन आया था। आपको जमीन दी गई। जमीन का हक दिया गया। अधिकार दिए गए। भाजपा-आरएसएस आजादी के पहले का हिंदुस्तान चाहते हैं। आजादी के पहले सिर्फ अडाणी-अंबानी जैसे लोगों के अधिकार थे। वो चाहते हैं कि गरीब चुप बैठे, एक शब्द न कहे, भूखे मर जाएं, सपने न देखे। हिंदुस्तान अरबपति चलाएं
मोदी जी जातिगत जनगणना कराने से डरते हैं
राहुल ने कहा कि हम मोदी जी जातिगत जनगणना कराने से डरते हैं। वे कभी नहीं कराएंगे। 50 फीसदी आरक्षण की दीवार को हम लोकसभा-राज्यसभा में तोड़ देंगे। हम आरक्षण 50 परसेंट से ज्यादा करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाकर इसे करेंगे। राहुल ने कहा कि जीएसटी आप देते हो, मेहनत आप करते हो। पैसा आप खर्च करते हो और चाइना का माल अडाणी-अंबानी हिंदुस्तान में बेचते हैं। चाइना के युवाओं को रोजगार मिलता है। अडाणी-अंबानी को फायदा होता और आपके बच्चों रोजगार छीना जाता है। इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल के दाम कम होते हैं, लेकिन हिंदुस्तान में पेट्रोल का रेट कभी नीचे नहीं जाएगा।
लड़ाई संविधान, भाजपा और आरएसएस के बीच
राहुल गांधी ने कहा कि लड़ाई संविधान, भाजपा और आरएसएस के बीच है। ये चाहते हैं कि आजादी से पहले जैसा था वैसा ही अब भी हो। गरीबों के हाथ कुछ न आए। आगे का रास्ता क्या है। सबसे पहले आप एक चीज नोट कीजिए। अस्पताल निजी हाथों में जाते हैं। आप अस्पताल जाओ, लाखों रुपए अरबपतियों को दो, बच्चों को कॉलेज भेजो, लाखों रुपए अरबपतियों को दो। ये सोचकर कि सर्टिफिकेट मिलेगा। मगर जो सर्टिफिकेशन आपको मिल रहा है, बिना रोजगार के वो कचरा है। ये देश की सच्चाई है। आईआईएम, आईआईटी के लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। आपको कहां से मिलेगा। आपको गुलाम बनाया जा रहा है। दलितों को, पिछड़ों को, गरीब जनरल कास्ट के लोगों को एक बार फिर गुलाम बनाया जा रहा है। आप देखते जा रहे हो। आपकी लाइफ बर्बाद हो रही है।
आपका पैसा अरबपतियों की जेब में जाता है
राहुल ने कहा रेस्टोरेंट-ढाबे पर खाकर जितना जीएसटी आप देते हो उतनी ही अरबपति भी देते हैं। लाखों करोड़ रुपए आपकी जेब से निकाला जाता है। ये पैसा कहां जाता है, सीधा अरबपतियों के अकाउंट में जाता है। 16 लाख करोड़ मोदी ने अरबपतियों का कर्जा माफ किया है। ये आपका पैसा था। कर्जा आपके पैसे से माफ हुआ। मैं पूछना चाहता हूं कि किस किसान, किस मजदूर का पैसा माफ करते हैं। राहुल गांधी ने भागवत के एक बयान पर कहा कि ये सीधा संविधान पर आक्रमण है। लोकसभा चुनाव से पहले संविधान को रद्द करने की कोशिश की। इन्होंने कहा कि 400 सीटें आएंगी तो हम संविधान बदल देंगे। उनके सामने हम खड़े हुए और लोकसभा में 400 पार छोड़ो उन्हें सदन में मत्था टेककर घुसना पड़ा। जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा। दलितों-आदिवासियों-पिछड़ों के लिए देश में कुछ नहीं बचेगा। इनका यही लक्ष्य है।
