
दमोह ! दि.27/01/25 कुम्हारी पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले व्यक्ति पर की गई कार्यवाही।दिनांक 26/01/25 को शासकीय विद्यालय कुम्हारी के पास आशीष पिता प्राण सिंह राजपूत देशी कट्टा लेकर घूमने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की तस्दीक पर सउनि गोविंद सिंह एवं आ राजबहादुर ने संदिग्ध को पकड़ कर तलाशी जामा लिया। जिसके पास से एक देशी कट्टा एवं एक कारतूस ज़ब्त हुआ। हथियार के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर आशीष द्वारा दस्तावेज ना होना बताया।आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने से थाना कुम्हारी में आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
