Spread the love

भारती अहिरवार

हटा — हटा स्थित एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र पर्व मनाए जाने के दौरान संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर जी की फोटो महापुरुषों के साथ न रखने से वार्डवासियों द्वारा नाराजगी जताई गई और अनुविभागीय अधिकारी हटा को लिखित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लेख किया गया कि अनुसार गांधी वार्ड स्थित प्राथमिक स्कूल में गणतंत्र पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब की फोटो नहीं थी। जिसपर उपस्थित वार्डवासियों द्वारा आपत्ति ली गई तो प्रभारी मेडम मालती जैन द्वारा कहा गया कि हमारे यहां फोटो खरीदने का बजट नहीं है। इसके अलावा प्राचार्य के यहां से फोटो रखने की अनुमति नहीं है। इस स्थिति में स्कूल प्रबंधन को आदेशित किया जाए की वह स्कूल में होने वाले सभी कार्यक्रम में बाबा साहब की फोटो रखे।ज्ञापन देने वालों में गोतम अहिरवार पार्षद, हरिनारायण चौधरी,विजय,महेश, ब्रजलाल सरपंच,राजेश,महेश,गोविंद, रीतेश वर्मन, सतीश,विनोद, ग्याप्रसाद, मुंशी,नन्हेंताऊ,जानकी प्रसाद,हल्ले राजा,गनेश,राजा,ओमकार, जितेन्द्र राही ,बाबूलाल, राजू, मनोज,कैलाश विश्वकर्मा , सहित गांव के सभी वर्गो के लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *